किच्छा। आज मकर संक्रांति के पावन अवसर पर यहां परम पूज्य श्री महाराज जी के पावन सानिध्य में विराट धर्म सम्मेलन का आयोजन हुआ। हजारों भक्तों ने परम पूज्य श्री महाराज जी का स्वागत करके उनके श्री मुख से मानस पाठ व दिव्य प्रवचनों से स्वयं को कृतार्थ किया ।
इस दौरान बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य व भक्तों द्वारा गुरु महिमा के सुन्दर भजनों ने सभी को भावविभोर कर दिया। भण्डारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। हरि भक्तों के साथ ही भाजपा व कांग्रेस के प्रमुख राजनेताओं व क्षेत्रीय विधायक ने भी श्री महाराज जी का आशीर्वाद ग्रहण किया। जिसके बाद सांय किच्छा से मोटाहल्दू पहुंचने पर वहां भी महाराज श्री के भक्तों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
बताते चलें कि 15-16 जनवरी महाराज श्री की उपस्थिति में कृष्णा विहार गली नंबर चार ऊँचा पुल हल्द्वानी में मानस यज्ञ का आयोजन होगा। 17 जनवरी प्रातः 10 बजे हल्दूपोखरा नायक हल्द्वानी नैनीताल में महाराज श्री चैतन्य धाम का शिलान्यास करेंगे। सभी कार्यक्रमों में हरि भक्त सप्रेम आमंत्रित हैं।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियों, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से हल्द्वानी के बुधपार्क में धरना प्रदर्शन, सत्याग्रह के साथ ही भारत की राष्ट्रपति महोदया को सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से 6 सूत्रीय […]