कन्या भ्रूण हत्या मानवता के लिए क़लंक – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि जिस राष्ट्र में वर्ष में दो बार नवरात्रि के अवसर पर व विभिन्न अवसरों पर कन्या पूजन किया जाता हो। कन्याभ्रूण हत्या एक निन्दनीय एवं जघन्य अपराध है। मानवीयता, धार्मिकता, एवं सामाजिक दृष्टिकोण से कन्याभ्रूण हत्या सर्वथा अनुचित है व मानवता के लिए कलंक है। घटता हुआ लिंग अनुपात भविष्य के लिए अच्छा संकेत नहीं है। उन्होंने कहा कि आज की कन्यायें  किस क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ रही है ? स्त्री जाति के बिना मानव जाति का अस्तित्व भी असंभव है। मानव जाति के अस्तित्व को बचाना है तो हमें कन्याओं को गर्भ में ही समाप्त होने से बचाना होगा। कन्या भ्रूण हत्या के कारण भविष्य में उपजे संकट की गंभीरता को समझें, विचार करें व समय रहते सकारात्मक सार्थक प्रयास करें। 
 
उन्होंने कहा कि सभी राष्ट्रवादी संकल्प लें कि कन्याभ्रूण हत्या जैसे जघन्य व निंदनीय अपराध को जड़मूल से समाप्त करने में अपना सहयोग देंगे। कन्याओं का घटता हुआ लिंगानुपात चिंता का विषय है। अपने दिव्य प्रवचनों में उन्होंने कहा कि विश्व बंधुत्व का भाव रखती है भारतीय संस्कृति। सर्वे भवन्तु सुखिनः का भाव रखती हैं भारतीय संस्कृति। उस परमात्मा से प्रार्थना करूँगा कि वह सर्व शक्तिमान सबको सन्मति दे जिससे देश व विश्व में शांति का साम्राज्य स्थापित हो सके।आज सारे विश्वको शांति की आवश्यकता है।शांति मिलती है परन्तु दुर्भाग्यवश हम उसे स्थापित नहीं कर पाते। सुख और शांति विचारों में है संतों व गुरुओं  की शरण में हैं। यदि इंद्रियों पर नियंत्रण न हुआ तो भी हम शांति प्राप्त नहीं कर सकते। अच्छा बोलो, अच्छा सुनो, अच्छा देखो, अच्छा संग करो, अच्छा विचारो तथा कल्याणकारी संकल्प करो। यदि परमात्मा का स्मरण नहीं है तो हम कहीं भी शांति नहीं पा सकते हैं।धर्म जोड़ता है तोड़ता नहीं। अफ़सोस आज़ धर्म के नाम पर लोगों को तोड़ने व बाँटने की कोशिश की जाती है आज जो विश्व एकमत होकर समाप्त करने की कोशिश कर रहा है वह आतंकवाद को, इस्लाम को नहीं। सभी धर्म प्रेम व भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूँ परंतु धर्म के नाम पर आतंक व हिंसा फैलाने के प्रयास अनुचित है। मेरे सभी भाइयों को भी वास्तविकता समझनी चाहिए व इस हिंसा के तांडव को बंद करने में अपना समर्थन व सहयोग देना चाहिए। आज वर्तमान समय में देश में जो जातिवाद के नाम पर वाद विवाद फैल रहा है उसको मिटाकर आपस में प्रेम व सौहार्द का वातावरण बनाकर आपस में मिल जुलकर रहने का संदेश दिया।
 
उन्होंने कहा कि संगठन में ही शक्ति है। आप संगठित रहेंगे तो कोई ताक़त तुम्हें तोड़ने की सामर्थ्य नहीं रखेगी। अंगीठी में से सबसे बड़ा व ज़्यादा जलने वाला अंगारा भी अलग कर दो तो जल्द ही राख हो जाएगा, अंगीठी में मिलकर देर तक आग रहेगी। उन्होंने कहा कि इच्छाओं का, कामनाओं व आवश्यकताओं का कोई अंत नहीं। प्रभु मुझसे पूछें जो इच्छा हो वह वरदान माँगे लो तो मैं प्रभु से कहूँगा कि सबसे पहले मेरी माँगने की इच्छा व सभी इच्छाएँ ही समाप्त कर दो। इच्छाएँ अधिक हो तो व्यक्ति हैवान, इच्छाएँ सीमित हो तो वह इंसान तथा  समाप्त हो जाए तो व्यक्ति भगवान ही है। अपने दोष जिसे नहीं दिखते वह हैवान है। दोष दूर कर लें तो व्यक्ति इंसान तथा जिसमें कोई दोष न रहे वह तो भगवान ही है।
 
महाराज जी के दिव्य प्रवचनों को सुनने के लिए उत्तराखण्ड सहित दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा के विभिन्न भागों से भक्तजन पहुँचे। दुर्गा अष्टमी धूमधाम से मनाने के साथ ही पावन पर्व की महाराज श्री ने सभी को बधाई दी। 
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Female foeticide is a blot on humanity - Shri Hari Chaitanya Mahaprabhu ramnagar news Religious News Shri Hari Kripa Ashram Ramnagar Swami hari chaitanya mahaprabhu uttarakhand news Virat Navratri Festival उत्तराखण्ड न्यूज धार्मिक न्यूज रामनगर न्यूज विराट नवरात्र महोत्सव श्री हरि कृपा आश्रम रामनगर स्वामी हरि चैतन्य महाप्रभु

More Stories

शिक्षा-आध्यात्म

ईश्वर कृपा से जो भी मिला है उसका सदुपयोग करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    गढीनेगी। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने यहाँ श्री हरिकृपा धाम आश्रम में भक्तो को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी अपने महापुरुषों, तीर्थों, शास्त्रों व परमात्मा के विभिन्न अवतारों से प्राप्त होने […]

Read More
शिक्षा-आध्यात्म

बदले की भावना से वैर, क्षमा से प्रेम बढ़ता है – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। प्रेमावतार, युगदृष्टा,  श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां पीलीकोठी में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि दुख, अशांति, कलेह-क्लेश, उलझन शोक भय, आदि से लाख प्रयास करके भी […]

Read More
शिक्षा-आध्यात्म

त्याग, परोपकार, संयम, दृढ़ता निरभिमानता के प्रतीक हैं भगवान शंकर – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    श्री हरेश्वर महादेव व श्री दिव्येश्वर महादेव की सजाई गई दिव्य झांकी   रामनगर। श्री हरि कृपा आश्रम चित्रकूट रामनगर में स्थित श्री दिव्येश्वर महादेव व श्री हरि कृपा धाम आश्रम गढीनेगी में स्थित श्री हरेश्वर महादेव की आज भव्य व दिव्य […]

Read More