दोस्त के ऑफिस में विवाद के बाद युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। यहां रायपुर क्षेत्र में देर रात दोस्त के कार्यालय में किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक की मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद  मौके पर मौजूद दोस्त ही घायल युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

जानकारी के अनुसार, यह मामला रायपुर के रक्षा विहार क्षेत्र का है। शनिवार देर रात युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ दोस्त के कार्यालय में मौजूद था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद युवक घायल हो गया। आनन -फानन में साथ मौजूद दोस्त उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

मौत की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने दोस्तों पर युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही युवक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A young man died after a dispute allege murder crime news dehradun news friend's office; relatives of the dies uttarakhand news Youth dies after dispute at friend's office; family alleges murder

More Stories

उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप […]

Read More