उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव 2022 में अब मतदान सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक होगा

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान करने के समय को बढ़ाते हुए अब मतदान सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक कराने का फैसला लिया है। साथ ही चुनाव में पांच बूथ केवल दिव्यांगों के लिए भी बनाए जाएंगे। दिव्यांगों के लिए यहां अलग से दिव्यांग स्टाफ मौजूद रहेगा, जो दिव्यांगों की वोट डलवाने में मदद करेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया उत्तराखंड में 66 हजार 700 वालंटियर्स दिव्यांग मतदाताओं की मदद करेंगे। साथ ही उत्तराखंड में 100 महिला बूथ बनाए जाएंगे, जिसमें पूरा महिला स्टाफ रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  संपूर्णानंद शिविर केंद्रीय कारागार से दोष सिद्ध कैदी हुआ फरार, कड़ी मशक्कत के बाद आया पकड़ में 

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा चुनावों में 80 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग या महिलाएं अगर पोलिंग बूथ पर वोट डालने नहीं आ पा रहे हैं तो चुनाव अयोग उनके दरवाजे पर वोट डलवाने के लिए पहुंचेगा। इसकी पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि उत्तराखंड में 25 मार्च 2022 को सरकार का कार्यकाल पूरा हो रहा है। उत्तराखंड के 70 विधानसभा क्षेत्रों में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाए जाएंगे, इसके लिए चुनाव आयोग पूरी तरह से तैयार है। कोविड सेव पोलिंग बूथ का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान मास्क, सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मतदान करना होगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Election news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कार के अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से दंपती सहित बेटे की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता चमोली। गोपेश्वर-पोखरी रोड पर एक कार के अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से आग लगने में एक दंपती सहित बेटे की जलकर मौत हो गई, जबकि उनका दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें 👉  अवैध हथियार और कच्ची शराब के साथ चोरगलिया पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड प्रदेश भाजपा ने करी प्रदेश प्रवक्ताओं की घोषणा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ताओं की घोषणा कर दी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर 9 प्रवक्ताओं की सूची जारी की गयी है। यह भी पढ़ें 👉  अवैध हथियार और कच्ची शराब के साथ चोरगलिया पुलिस ने अभियुक्त […]

Read More
उत्तराखण्ड

अवैध हथियार और कच्ची शराब के साथ चोरगलिया पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। यहां एसएसपी नैनीताल के सख्त निर्देशों के तहत अवैध हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना चोरगलिया पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें 👉  संपूर्णानंद शिविर केंद्रीय कारागार से दोष सिद्ध कैदी हुआ फरार, […]

Read More