उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव 2022 में अब मतदान सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक होगा

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान करने के समय को बढ़ाते हुए अब मतदान सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक कराने का फैसला लिया है। साथ ही चुनाव में पांच बूथ केवल दिव्यांगों के लिए भी बनाए जाएंगे। दिव्यांगों के लिए यहां अलग से दिव्यांग स्टाफ मौजूद रहेगा, जो दिव्यांगों की वोट डलवाने में मदद करेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया उत्तराखंड में 66 हजार 700 वालंटियर्स दिव्यांग मतदाताओं की मदद करेंगे। साथ ही उत्तराखंड में 100 महिला बूथ बनाए जाएंगे, जिसमें पूरा महिला स्टाफ रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा चुनावों में 80 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग या महिलाएं अगर पोलिंग बूथ पर वोट डालने नहीं आ पा रहे हैं तो चुनाव अयोग उनके दरवाजे पर वोट डलवाने के लिए पहुंचेगा। इसकी पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि उत्तराखंड में 25 मार्च 2022 को सरकार का कार्यकाल पूरा हो रहा है। उत्तराखंड के 70 विधानसभा क्षेत्रों में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाए जाएंगे, इसके लिए चुनाव आयोग पूरी तरह से तैयार है। कोविड सेव पोलिंग बूथ का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान मास्क, सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मतदान करना होगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Election news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More