वेडिंग पॉइंट में भीषण अग्निकांड से वेडिंग पॉइंट का सामान और पांच वाहन जलकर खाक 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

ऋषिकेश। यहां शुक्रवार (आज) तड़के 4:30 बजे आरपीएस स्कूल के पास स्थित शगुन वेडिंग पॉइंट में भीषण अग्निकांड में वेडिंग पॉइंट का सारा सामान और पांच वाहन जलकर खाक हो गए। आग की लपटें देख अंदर सो रहे लोग बमुश्किल अपनी जान बचा सके। 

शगुन वेडिंग पॉइंट से उठती आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही ऋषिकेश दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन आग की गंभीरता को देखकर नरेंद्रनगर और हरिद्वार से पांच अतिरिक्त दमकल वाहन भी बुलाए गए। दमकल कर्मियों ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।प्रारंभिक जांच में फायर विभाग ने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया है और मामले की गहन जांच जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

कोतवाल प्रदीप राणा और फायर अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि आग को नियंत्रित कर लिया गया है। घटना में दो छोटे लोडर, एक पिकअप वाहन, एक कार और एक मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गए, साथ ही टेंट का पूरा सामान भी राख हो गया। आग के कारण आसपास की बिल्डिंगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, जो राहत की बात है। नुकसान की अनुमानित कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: rishikesh news uttarakhand news Wedding Point's goods and five vehicles burnt to ashes due to massive fire in Wedding Point आग से वेडिंग पॉइंट का सामान और पांच वाहन जलकर खाक उत्तराखण्ड न्यूज ऋषिकेश न्यूज वेडिंग पॉइंट में भीषण अग्निकांड

More Stories

उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More