श्री गुरु गोबिंद सिंह साहिब का ऋण हम कभी उतार नहीं सकते- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
जसपुर। विश्व विख्यात संत श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज दशमेश गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर विशाल जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वस्वदानी हिन्द की चादर श्री गुरु गोबिंद सिंह साहिब का ऋण हम मानव समाज कभी चुका नहीं सकते। उनका त्याग, बलिदान, समर्पण व धर्म की संस्थापना में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। गुरु का साक्षात स्वरूप श्री गुरु ग्रंथ साहिब के रूप में जो महान मार्गदर्शक हमें मिला है जिसका अनुसरण करके हम अपने जीवन को सार्थक कर सकते हैं उसके लिए समाज सदैव ऋणी रहेगा। श्री महाराज जी ने उनके व उनके परिवार के जीवन पर प्रकाश डाला। उन महान बच्चों के बलिदान की चर्चा करते हुए श्री महाराज जी की आँखों में आँसू देखे गए व सभी भाव विभोर हो गए। श्री महाराज जी ने शब्द गायन करके भी सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्री महाराज जी ने गुरुद्वारे में माथा भी टेका जहां उनका सभी ने सत्कार किया।
 
उन्होंने कहा कि संसार में कोई भी व्यक्ति रूप, धन, कुल या जन्म से नहीं अपितु अपने कर्मों से महान बनता है। यदि कुल से महान होते तो रावण जैसा महान कौन होता? रूप से ही महान होते तो अष्टावक्र, भगवान गणेश जी, सुकरात जैसे व्यक्ति कभी महान न बन पाते। कई बार हो सकता है कि वर्तमान मे किसी को देखकर लगे कि इसने तो कोई महान कर्म नहीं किये तो अवश्य पूर्व में किये होंगे अत: हमें महानता के कार्य करने चाहिए तथा स्वयं को कभी महान नहीं समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में विनम्रता, सरलता, सादगी व संयम को अपनाना चाहिए। कुछ ऐसा कार्य करना चाहिए कि संसार में लोग हमें याद ही नहीं बल्कि अच्छाई से सदैव याद रखें। बहुत से लोग मर कर भी जिंदा रहते हैं तथा बहुत सेi जीवित भी मृतक तुल्य जीवन जीते है। किसी का तिरस्कार न करें। जो भी देखे,सुनें या पढे उस पर विचार करें किसी को भी नुकीले व्यंग्य बाण न चुभाए। अर्थात ऐसा कुछ ना बोलें जिससे किसी के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचे, किसी का दिल दुखे या प्रेम,एकता, सद्भाव नष्ट हो जाए, अशांति हो जाए, कलह क्लेश या वैमनस्य पैदा हो जाए। हमारे ह्रदय उदार व विशाल होने चाहिए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: jaspur news Religious News Swami hari chaitanya mahaprabhu uttarakhand news We can never repay the debt of Sri Guru Gobind Singh Sahib We can never repay the debt of Sri Guru Gobind Singh Sahib - Sri Hari Chaitanya Mahaprabhu

More Stories

शिक्षा-आध्यात्म

त्याग, परोपकार, संयम, दृढ़ता निरभिमानता के प्रतीक हैं भगवान शंकर – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    श्री हरेश्वर महादेव व श्री दिव्येश्वर महादेव की सजाई गई दिव्य झांकी   रामनगर। श्री हरि कृपा आश्रम चित्रकूट रामनगर में स्थित श्री दिव्येश्वर महादेव व श्री हरि कृपा धाम आश्रम गढीनेगी में स्थित श्री हरेश्वर महादेव की आज भव्य व दिव्य […]

Read More
शिक्षा-आध्यात्म

“मेरे गुरुवर जैसा दूसरा न कोई” श्री हरि कृपा आश्रम कामां में हजारों हरि भक्तों ने किया गुरु पूजन  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    कामां। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री हरि कृपा आश्रम, कामां, जिला डीग (राजस्थान) में आयोजित दो दिवसीय विराट गुरु पर्व सम्मेलन का दूसरा दिन आध्यात्मिक आस्था, भक्ति और राष्ट्रभक्ति के अद्भुत संगम का साक्षी बना। प्रातःकाल अखंड रामचरितमानस पाठ का विधिवत पूर्णाहुति […]

Read More
शिक्षा-आध्यात्म

गुरु पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब: श्री हरि कृपा आश्रम कामां की भव्य कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    कामां। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री हरी कृपा आश्रम कामां जिला ढीक (राजस्थान) में आयोजित दो दिवसीय विराट धर्म सम्मेलन के पहले दिन प्रातः 7 बजे  प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी के सानिध्य में विशाल कलश यात्रा का […]

Read More