पति को प्रेमिका के साथ घूमते हुए पकड़ने पर पत्नी ने पति और प्रेमिका की करी जमकर धुनाई, पुलिस ने पति-पत्नी को समझाकर भेजा घर 

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

लालकुआं। यहां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक पत्नी ने अपने पति को प्रेमिका के साथ घूमते हुए रंगे हाथों पकड़ने पर पति और उसकी प्रेमिका की जमकर पिटाई करनी शुरू दी। लोगों ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। जिसके बाद मामला पुलिस में पहुंचने के बाद पुलिस ने पति-पत्नी को समझाकर घर भेजा। मारपीट में दोनों महिलाएं मामूली घायल हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

पुलिस के अनुसार मूलरूप से धारचूला निवासी युवक ठेकेदारी का काम करता है। हल्दूचौड़ क्षेत्र में एक मकान किराए पर लेकर वहां अपने बच्चों को रखा है, युवक के दो बच्चे है। बताया जा रहा है कि युवक का बागेश्वर में काम चलता है, वहां वो एक विधवा महिला से प्रेम प्रसंग में फंस गया। विधवा महिला का एक छोटा बच्चा भी है, जिसे उसने किराए का मकान लेकर बागेश्वर में रखा है। बताया जा रहा की विधवा महिला शनिवार को लालकुआं आई हुई थी। युवक की पत्नी को दूसरी महिला के लालकुआं आने के बारे में जैसे ही पता चला तो उसने लालकुआं तहसील के सामने पति और प्रेमिका को पकड़ लिया और पति के साथ ही प्रेमिका की भी बालों को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में दोनों महिलाएं मामूली रूप से घायल हो गई। जिसके बाद मामला लालकुआं थाने तक पहुंचा, जहां पुलिस ने दोनों महिलाओं को समझा-बुझाकरबमुश्किल शांत किया। पुलिस ने युवक को सख्त हिदायत दी, इसके बाद मामला शांत हुआ।  

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: husband and girlfriend The police thrashed the couple severely lalkuan news the police reconciled and sent the husband the police sent the husband and wife home the wife caught the husband roaming with his girlfriend the wife thrashed the husband and his girlfriend uttarakhand news When the husband was caught roaming with his girlfriend wife and girlfriend home

More Stories

उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में ठगी की रकम में से करीब 14 लाख […]

Read More
उत्तराखण्ड

पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  पौड़ी। यहां श्रीनगर मोटर मार्ग पर बैंग्वाड़ी गांव के समीप पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बैंग्वाड़ी गांव के पास […]

Read More