पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र का चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान प्रदेश भाजपा कोर कमेटी द्वारा प्रत्याशियों की लिस्ट केंद्रीय नेतृत्व को भेजने के बाद ही क्यों

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और डोईवाला के विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत विधानसभा चुनाव न लड़ने की इच्छा जाहिर की है। इस संबंध में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र भी लिखा है। उन्होंने लिखा है कि कृपया उत्तराखंड चुनाव नहीं लड़ने के मेरे अनुरोध को स्वीकार करें ताकि मैं पार्टी का समर्थन करने पर ध्यान केंद्रित कर सकूं।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

रावत पत्र में लिखते हैं कि माननीय अध्यक्ष जी विनम्र भाव से आपसे अनुरोध करना चाहता हूं कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन हुई है व युवा नेतृत्व पुष्कर धामी के रूप में मिला है। बदली राजनीतिक परिस्थितियों में मुझे विधानसभा चुनाव 2022 नहीं लड़ना चाहिए। मैं अपनी भावनाओं से पूर्व में ही अवगत करा चुका हूं। मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं। राष्ट्रीय सचिव, झारखंड प्रभारी, उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2014 में सह प्रभारी की जिम्मेदारी मैंने निभाई। महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश चुनाव अभियानों में काम किया है। वो आगे लिखते हैं कि अब उत्तराखंड राज्य में चुनाव है। श्री धामी के नेतृत्व में पुन: सरकार बने उसके लिए पूरा समय लगाना चाहता हूं। अत: आप से पुन: अनुरोध है कि मेरे चुनाव न लड़ने के अनुरोध को स्वीकार करें ताकि मैं अपने संपूर्ण प्रयास सरकार बनाने के लिए लगा सकूं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

चुनाव से ठीक पहले पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह का यह अनुरोध कहीं ऐसा तो नहीं कि उन्हें डोईवाला विधानसभा से स्वयं को असहज महसूस कर रहे हो, या फिर ना-ना के बहाने वह केंद्रीय नेतृत्व को अपनी अहमीयत समझाने का प्रयन्त कर रहें। बहरहाल बड़ा सवाल तो यह है कि प्रदेश कोर कमेटी द्वारा विधानसभा प्रत्याशियों के नाम की लिस्ट केंद्रीय कमेटी को भेजने के बाद ही क्यों पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र ने चुनाव न लड़ने की इच्छा जाहिर की। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More