विधानसभा में बुलंदी से उठाकर करायेंगे विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं का समाधान – जंगी

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। मोती नगर, हल्दुचौड़, किसनपुर सकुलिया, बकुलिया, बेरी पड़ाव, हाडाग्राम, खैंराड़ी, इन्द्रानगर 1, इन्द्रानगर 2, आदर्श गांव व संजय नगर में जनसम्पर्क अभियान चलाते हुए भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के उम्मीदवार कामरेड बहादुर सिंह जंगी ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में कच्ची जमीन पर बसे लोगों को मालिकाना हक, बिन्दुखत्ता को राजस्व गांव बनाने के संघर्ष को तेज़ करने, बेरोजगारों को रोजगार के सवाल पर संघर्ष को तेज करने के लिए मतदाताओं से तीन तारे वाला झंडे के चुनाव निशान पर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि, “आज तक चुनें गए विधायकों ने क्षेत्र की समस्याओं को विधानसभा में पुरजोर तरीके से नहीं उठाया इसीलिए यह क्षेत्र विकास में पिछड़ गया है। मैं विधायक चुने जाने पर विधानसभा में बुलंदी से उठाकर लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।”

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 


प्रचार अभियान की विभिन्न टीमों में किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द सिंह नेगी, माले जिला सचिव डॉ कैलाश, वरिष्ठ नेता भुवन जोशी, पुष्कर दुबड़िया, विमला रौथाण, आनंद सिंह सिजवाली, ललित मटियाली, नैन सिंह कोरंगा, किशन बघरी, हरीश भंडारी, बिशन दत्त जोशी, किशन सिंह जग्गी, बसंती बिष्ट, धीरज कुमार, कमल जोशी, कमलापति जोशी, नीरज कुमार, प्रमोद कुमार, ललित जोशी, निर्मला देवी, जगदीश कुमार, सौरभ वर्मा, त्रिलोक राम, अमर सिंह, ललित राम आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: lalkuan news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More