विंड चिल इफेक्ट सक्रिय! अगले कुछ दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं, सताएगी ठंग

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। बीते दो दिनों से विंड चिल इफेक्ट के सक्रिय होने से ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक भी बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं है। ऐसे में पहाड़ों में पाला तो मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने से प्रदेश भर में लोगों को ठंड सताएगी।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से विंड चिल इफेक्ट सक्रिय हुआ है। यही वजह है कि पहाड़ से लेकर मैदान तक बिना बारिश-बर्फबारी के ठिठुरन बढ़ गई है। विंड चिल इफेक्ट की वजह से तेजी से तापमान गिरता है। ऐसे में जब व्यक्ति ठंड में बाहर खड़ा होता है तो उसके शरीर से गर्मी खत्म होने लगती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, विंड चिल इफेक्ट का सीधा असर तापमान पर पड़ता है। शीतलहर चलने से बारिश-बर्फबारी जैसी ठंड महसूस होती है। बर्फबारी होने के लिए बारिश का होना जरूरी है। बारिश से तापमान में कमी आती है और तापमान शून्य होने के बाद ही बर्फबारी होती है। लेकिन इस साल विंटर बारिश नहीं होने की वजह से बर्फबारी नहीं हो रही है। बारिश-बर्फबारी की बात करें तो अगले छह दिन तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। बारिश होने के बाद ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में आज भी घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, हरिद्वार और नैनीताल जिले में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर पहाड़ी इलाकों में पाला पड़ने से शीत दिवस की स्थिति रहने की संभावना है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news the cold will haunt Uttrakhand news Wind chill effect activated! There is no possibility of rain or snowfall for the next few days

More Stories

उत्तराखण्ड

भारी वर्षा के अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में सोमवार को कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में दिनांक 7 सितंबर को जारी अतिवृष्टि/वर्षा की चेतावनी, जिससे जनपद क्षेत्रान्तर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने/गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर […]

Read More
उत्तराखण्ड

कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से एसबीआई के शाखा प्रबंधक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मांडाखाल के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक संजीव किलानिया की मौत हो गई।उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में उन्होंने […]

Read More
उत्तराखण्ड

अति तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट के चलते ऊधमसिंह नगर में सोमवार को कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  उधमसिंह नगर। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को भी तेज से अति तेज बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय जिलों में लगातार हो रही बारिश के चलते ऊधम सिंह नगर जिले से होकर बहने वाली नदियों का जलस्तर […]

Read More