उत्तराखंड में 102 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव के साथ अब एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 372 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर आज 9 जनपदों में कोरोना संक्रमण के 102 नए मामले सामने आए हैं। वहीं सोमवार को 48 मामले सामने आए थे। राज्य में आज कोरोना के 102 नए मामलो के साथ ही वर्तमान में राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 372 पहुंच गई है।

मंगलवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 102 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जबकि 52 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। दैनिक संक्रमण दर पर नजर डालें तो 5.48% पर पहुंच गई है। जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून में 51, हरिद्वार से 14, नैनीताल जिले में 15, उधमसिंह नगर से 5, पौडी से 2, टिहरी से 5, पिथौरागढ़ से 1, चमोली से 2, उत्तरकाशी से 7 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

राज्य में अब तक कुल 94246 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 90245 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि 3350 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं तथा 279 मरीजों की मौत हो चुकी है। रिकवरी प्रतिशत दर 95.75 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 13,615 नए मामले सामने आए। हालांकि पिछले कुछ दिनों के मुकाबले इस संख्या में कमी आई है। इससे पहले 11 जुलाई को 16,678 नए मामले सामने आए थे।

यह भी पढ़ें 👉  वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

आंकड़ों को देखें तो देश में अब सक्रिय मामलों की दर 0.3 प्रतिशत है, जबकि रिकवरी दर 98.5 फीसदी पर पहुंच चुकी है। पिछले 24 घंटे में 17 लोगों की जान गई है, जबकि पहले हुई 3 लोगों की मौत की जानकारी राज्य सरकारों द्वारा दी गई है। पिछले 24 घंटे में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 13,265 बताई गई है। यदि दैनिक सक्रिय मामलों की दर की बात की जाए तो वो 3.23 फीसदी रही। गौरतलब है कि अब तक 86.7 करोड़ जांच की जा चुकी हैं, बीते 24 घंटों में 4,21,292 जांच की गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Korona news the number of active patients now reached 372 Uttrakhand news With Corona positive among 102 new people in Uttarakhand

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में ठगी की रकम में से करीब 14 लाख […]

Read More