नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही महंगाई का झटका, बढ़ गए कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

नई दिल्ली। अमेरिका–इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब आम लोगों की जेब पर भी दिखने लगा है। नए वित्तीय वर्ष 2026 की शुरुआत के साथ ही महंगाई का झटका लगा है। 1 अप्रैल बुधवार की सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी कर दिए, जो तुरंत प्रभाव से लागू हो गए।

ताज़ा अपडेट के मुताबिक 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है। करीब 195.50 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि के बाद दिल्ली में इसकी कीमत 2,078.50 रुपये हो गई है, जो पहले 1,884.50 रुपये थी। अन्य शहरों में भी दाम बढ़े हैं—कोलकाता में यह 2,208 रुपये, चेन्नई में 2,246.50 रुपये और मुंबई में 2,031 रुपये तक पहुंच गया है।

हालांकि, राहत की बात यह है कि 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन छोटे 5 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत में भी 51 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 7 मार्च को भी कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 114.50 रुपये की वृद्धि हुई थी, जबकि घरेलू सिलेंडर 60 रुपये महंगा हुआ था। फिलहाल दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 913 रुपये है, जो पहले 853 रुपये थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को इस महंगाई की बड़ी वजह माना जा रहा है, जिससे आम लोगों और खासकर छोटे व्यवसायों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव बढ़ गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: new delhi news the price of commercial gas cylinders has increased the price of inflation has increased With the start of the new financial year नई दिल्ली न्यूज नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही बढ़ गए कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम महंगाई का झटका

More Stories

दिल्ली

‘राइज एंड फॉल 2’ में बड़ा बवाल : शहजाद पूनावाला-सिवेट तोमर में भिड़ंत, प्रोमो में धक्का देने का दावा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवाग का शो “राइज एंड फॉल 2” जिसमें कई सारे तगड़े प्लेयर्स, कुछ राजनीति के क्षेत्र से, तो कई सोशल मीडिया-ओटीटी से जाने-माने चेहरे हैं। अब उन्हीं में से दो लोगों के बीच बुरी तरह लड़ाई होने की जानकारी सामने आ रही है। या ये […]

Read More
दिल्ली

सत्य निकेतन में बड़ा हादसा: तीन मंजिला इमारत धराशायी, दो छात्रों को निकाला गया सुरक्षित  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत अचानक भर भराकर गिर गई। हादसे के बाद इमारत के मलबे में कई लोगों, जिनमें छात्रों के शामिल होने की आशंका है, के फंसे होने की सूचना से हड़कंप […]

Read More
दिल्ली

अंकिता भंडारी के माता -पिता से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, न्याय के लिए खुलकर लड़ने का दिया भरोषा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली में अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह, माता सोनी देवी ने मुलाकात कर बेटी की हत्या मामले में न्याय दिलाने की मांग की। इसके साथ ही उपनल, पुरानी पेंशन, नर्सिंग, बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने […]

Read More