महिला पर स्वयं को क्राइम ब्रांच का सब इंस्पेक्टर बताकर आधे दामों पर वाहन दिलाने के नाम पर तीस लाख रुपये ठगने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

 

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता ऊधमसिंह नगर

किच्छा। एक महिला पर क्राइम ब्रांच का सब इंस्पेक्टर बनकर तीन लोगों को आधे दामों पर चार पहिया वाहन दिलाने का झांसा देकर तीस लाख रुपये ठगने का आरोप है। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर आरोपी महिला और उसके दो सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

नितिन गंगवार निवासी धनेली उत्तर जिला रामपुर यूपी, शिवम निवासी मिलक रामपुर, गुरुविंदर सिंह निवासी प्रानपुरा मिलक रामपुर ने पुलभट्टा पुलिस को तहरीर सौंपी। इसमें आरोप लगाया कि उन्हें बलजीत कौर पत्नी सतनाम सिंह निवासी किरमचा मिलक रामपुर ने बताया कि उसकी मौसेरी बहन राजवीर कौर पत्नी सुरेंद्र सिंह निवासी सनराइज कॉलोनी बारादरी बरेली सरकारी योजनाओं के तहत चार पहिया वाहन आधे दाम में दिलवा देती है। एक अप्रैल 2023 को बलजीत उन्हें दरोगा मार्केट स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी पुलभट्टा ले गई और उनकी मुलाकात राजवीर और उसके सहयोगी बिट्टू टुरना पुत्र हरदीप सिंह निवासी इटव्वा नानकमत्ता से कराई। आरोप है कि राजवीर ने स्वयं को क्राइम ब्रांच में सब इंस्पेक्टर बताया और नितिन व साथ गए लोगों को भारत सरकार की मोहर लगे कई दस्तावेज दिखाकर भरोसा दिलाया कि उसका सरकार से अनुबंध है। वह चार पहिया वाहन आधे दाम में दिलवा देती है। आरोप है कि राजवीर के झांसे में आकर वे तीन वाहन लेने पर सहमत हो गए। राजवीर ने तीन वाहनों के आधे दाम की कीमत तीस लाख रुपये बताई। उन्होंने आरोपियों को 30 लाख रुपये दे दिए। उन लोगों ने दो महीने में वाहन देने का वादा किया। समय पूरा होने पर नितिन व अन्य ने वाहन मांगे तो आरोपी बलजीत झगड़े पर आमादा हो गई। दबाव बनाने पर उसने 15 लाख रुपये धनराशि के दो चेक दिए, लेकिन वे फर्जी निकले। पीड़ितों ने नवंबर में मामले की तहरीर सौंपी थी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: US nagar news Uttrakhand news Woman accused of duping thirty lakh rupees in the name of getting a vehicle at half price by pretending to be a sub-inspector of crime branch

More Stories

उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]

Read More