महिला ने सौतेले पिता पर ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण का लगाया आरोप 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

सितारगंज। पीलीभीत (यूपी) निवासी एक महिला ने अपने सौतेले पिता पर ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करने और लगातार धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार वर्ष 2017 में उसके पिता की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उसकी मां ने नानकमत्ता क्षेत्र के एक व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली। इसके बाद वह अपने भाई-बहनों के साथ शक्तिफार्म क्षेत्र के एक गांव में रहने लगी। वर्ष 2018 में उसकी बहन की शादी हो गई और 2019 में मां का भी निधन हो गया। भाई के पढ़ाई के लिए बाहर चले जाने के बाद वह घर में सौतेले पिता के साथ अकेली रह गई।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

आरोप है कि इसी दौरान सौतेले पिता ने चोरी-छिपे उसके नहाते समय फोटो और वीडियो बना लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने इसी डर का फायदा उठाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

महिला ने बताया कि वर्ष 2021 में उसने पीलीभीत के एक युवक से प्रेम विवाह कर लिया था, लेकिन बदनामी के डर से उसने यह बात किसी को नहीं बताई। 11 जनवरी 2026 को उसके पति की मृत्यु हो गई। इसके बाद आरोपी उसके ससुराल पहुंच गया और 21 जनवरी को उसके बच्चे के सामने अश्लील हरकतें कीं। इसके बाद से वह मोबाइल पर संदेश भेजकर उसे लगातार परेशान कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

पीड़िता ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accuses stepfather of blackmailing and physically abusing her crime news Sitarganj news udham singh nagar news uttarakhand news Woman accuses stepfather Woman accuses stepfather of blackmailing and physically abusing her उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज क्राइम न्यूज महिला ने सौतेले पिता पर लगाया आरोप सितारगंज न्यूज सौतेले पिता पर ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण का लगाया आरोप

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More