उत्तराखंड रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। रामनगर के काशीपुर हाईवे पर उत्तराखंड परिवहन निगम की बस द्वारा एक मोटरसाइकिल सवार को जबरदस्त टक्कर मारने से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत के साथ एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार करीब साढ़े दस बजे रामनगर से देहरादून जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम भवाली डिपो की बस संख्या यूके 07 पी 2971 ने चिल्किया के पास नेशनल हाइवे संख्या 309 पर सामने से आ रही एक काली रंग की बाइक संख्या यूपी 21 डीबी 8314 को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक मौ. तारुख खान (उम्र 30 वर्ष) पुत्र मोहम्मद फारुख खान निवासी रामपुर (यूपी) की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए घायल महिला को उपचार के लिए रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news bike rider dies Bike rider dies after being hit by Uttarakhand Roadways bus ramnagar news uttarakhand news Uttarakhand Roadways bus hits woman seriously injured

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More