गोपेश्वर। चमोली के नंदानगर क्षेत्र में एक महिला की हरकत ने मानवता को शर्मसार कर दिया। महिला ने अपनी नवजात बच्ची को गोबर के ढेर में दबा दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोबर के ढेर से नवजात के शव को निकाला और महिला को गिरफ्तार कर लिया। मामला तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।
नंदानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को एक विधवा महिला ने बच्ची को जन्म दिया। लेकिन इसकी भनक किसीको नहीं लगने दी। उसकी स्थिति को देखकर गांव की महिलाओं को संदेह हुआ।उन्होंने पुलिस को इस मामले की सूचना दी। पुलिस बृहस्पतिवार को गांव में पहुंची और महिला से पूछताछ की। महिला ने नवजात को गोबर में दबाने की बात बताई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने नवजात का शव पास में गोबर के ढेर के अंदर से बरामद कर लिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करते हुए नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेज दिया।
बताया जा रहा है कि महिला के पति की कई साल पहले मौत हो गई थी। उसके तीन बच्चे हैं। ऐसे में अब पुलिस नवजात के पिता की तलाश कर रही है। पुलिस ने महिला से भी पूछताछ की, लेकिन वह नवजात के पिता के बारे कुछ नहीं बता रही है। नंदानगर थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने गांव में जाकर महिला से पूछताछ की तो उसने नवजात को गोबर के अंदर दबाने की जानकारी दी। जहां से नवजात का शव बरामद कर लिया गया। नवजात के पिता के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद नवजात का कोई परिजन मौजूद नहीं था। जिस कारण नवजात का अंतिम संस्कार करने को लेकर पुलिस के सामने समस्या थी। पार्षद दीपक बिष्ट ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली तो वे अस्पताल पहुंचे। नवजात का कोई परिजन वहां मौजूद नहीं था। ऐसे में हमने मानवता के नाते उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]