महिला ने निभाये वादे के चलते बीमार पति को मारी गोली 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

एक 76 वर्षीय महिला ने अस्पताल में भर्ती अपने मरणासन्न पति को इलाज के दौरान सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। महिला ने पति से प्रोमिस किया था कि अगर उसकी हालत में सुधार नहीं होगा तो महिला उसे जान से मार देगी। यह समझौता दोनों पति और पत्नी के बीच करीब 3 हफ्ते पहले हुआ था। यह खबर न्यूयॉर्क टाइम्स ने प्रकाशित की है। महिला का नाम इलेन गिलेंड है। 

यह भी पढ़ें 👉  स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या 

जानकारी के अनुसार महिला के पति 77 वर्षीय जेरी गिलेंड था। वह कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहा था। ऐसे में करीब 3 हफ्ते पहले उसका अपनी पत्नी इलेन गिलेंड से समझौता हुआ था कि अगर उसकी हेल्थ में सुधार न हो तो वह उसे गोली मार दे। दुर्भाग्य से उसके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। अपने पति से किया वादा इलेन को याद था इसलिए वह एक गन लेकर एडवेंट हेल्थ हॉस्पिटल पहुंच गई। यह हॉस्पिटल डेटोना बीच पर मौजूद है। इलेन हॉस्पिटल के 11 वें फ्लोर पर एक रूम में पहुंची, जहां पर उसका हसबैंड भर्ती था। महिला ने बिना कुछ सोचे अपने पति के सिर पर बंदूक रखी और ट्रिगर दबा दिया। यह जानकारी पुलिस ने दी है। डेटोना बीच के पुलिस चीफ जकारी ई यंग ने कहा, ‘महिला ने प्लान किया था कि वह इसके बाद खुद को भी शूट कर लेगी। लेकिन आखिर में वह ऐसा नहीं कर पाई।’ उन्होंने आगे कहा, ‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, इससे हमें दिखाता है कि हममें से कोई भी जीवन की परीक्षाओं और पीड़ाओं से अछूता नहीं है।’ उन्होंने बताया कि जब पुलिस पहुंची तो महिला अपने हाथ से बंदूक नीचे रखने को तैयार नहीं थी। बाद में पुलिस को फ्लैश बैंग डिवाइस का इस्तेमाल करना पड़ा जिसके बाद उनसे गन छुड़ाई जा सकी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विजिलेंस ने सिविल न्यायालय में तैनात कर्मचारी को 3500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Intranatinol news Woman shot her sick husband because of his promise

More Stories

Uncategorized

पब में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत के साथ ही 63 लोग हुए घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  बैंकॉक। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में रविवार देर रात एक पब में भीषण आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 63 लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग की घटना के बाद पूरे […]

Read More
Uncategorized साझा मंच

तिब्बत में भूकंप के झटके से 53 से अधिक लोगों की मौत के साथ ही कई लोग घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  तिब्बत। यहां मंगलवार (आज) भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किए गए, जिससे 53 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 62 लोग घायल हुए। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार सुबह 9.05 बजे आए भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई। यह भूकंप तिब्बत के […]

Read More
Uncategorized

जाने-माने उद्योगपति और टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात अस्पताल में हुआ निधन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    मुंबई। जाने-माने उद्योगपति और टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात अस्पताल में निधन हो गया। 86 वर्षीय टाटा कुछ समय से बीमार थे, उन्हें उम्र संबंधी परेशानियों के कारण रविवार रात ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया […]

Read More