बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को कांवड यात्रा करेगी महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत 26 जुलाई को कांवड यात्रा पर निकलेंगी। 25 किमी की यह पैदल यात्रा हरिद्वार हर की पैड़ी से शुरू होकर वीरभद्र मंदिर ऋषिकेश तक आयोजित की जाएगी। बुधवार को विधानसभा में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि उनका मकसद उत्तराखंड को देवभूमि के साथ ही देवीभूमि भी बनाना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

इसके लिए महिला सशक्तीकरण मंत्री होने, एक महिला होने और शिव भक्त होने के नाते उन्होंने सावन के पावन माह में कांवड यात्रा पर निकलने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मकसद राज्य में बेटियों को बचाने और पढ़ाने की मुहिम को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना है। रेखा ने कहा कि 2017 में राज्य में एक हजार बालकों पर 850 बेटियों का जन्म हो रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम के बाद स्थिति में सुधार आया है। आज राज्य में एक हजार बालकों पर 949 बेटियों का जन्म हो रहा है। लेकिन हम चाहते हैं कि इस स्थिति में और सुधार हो। 2025 में जब उत्तराखंड अपना रजत जयंती वर्ष मना रहा होगा उस साल तक राज्य में एक हजार बालकों पर एक हजार बेटियों का भी जन्म हो। उन्होंने कहा कि इस संकल्प को पूरा करने के लिए वह हरिद्वार हर की पैडी से कांवड में जलभर कर ऋषिकेश स्थित पौराणिक वीरभद्र मंदिर में जलाभिषेक करेंगी। कार्यक्रम के समापन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

रेखा आर्य ने बताया कि इस संकल्प के लिए आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आयोजन में शामिल होने की अपील की गई है। हालांकि जो कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकते वह कार्यकत्री और विभागीय अधिकारी नजदीकी शिवालय में जलाभिषेक करेंगे। इस संदर्भ में पत्र भी जारी किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news dehradun news Uttrakhand news Women Empowerment and Child Development Minister will travel to Kanwad for Beti Bachao Beti Padhao campaign

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More