हल्दूचौड़। यहां आज बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने पुलिस चौकी का घिराव करते हुए बीते सोमवार को महिला के साथ हुई लूटपाट की घटना पर आक्रोश व्यक्ति करते हुए कहा कि पुलिस अब तक घटना को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार करना तो दूर उनका पता तक नहीं लगा सकी है।
ग्राम प्रधान मीना भट्ट के नेतृत्व में चौकी का घिराव करती महिलाओं एवं स्थानीय लोगों का कहना था कि सोमवार को दिन दोपहरी केसरी लटवाल पत्नी हरिश्चंद्र लटवाल निवासी डूंगरपुर के साथ फेरी वालों द्वारा नशीला पदार्थ खिलाकर उनके गहने व नगदी इत्यादि लूट लिए गए, जिससे क्षेत्र में महिलाओं में भय एवं दहशत का माहौल है। महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। घिराव कर रही महिलाओ को चौकी इंचार्ज ने कहा कि पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ छानबीन में जुटी है और जल्दी ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा। इस दौरान फेरी वालों के सत्यापन की भी मांग जोरदार तरीके से उठाई गई। इस दौरान मुख्य रूप से ग्राम प्रधान मीना भट्ट, पूर्व ग्राम प्रधान बाला दत्त खोलिया, बीडीसी मेंबर भास्कर भट्ट, योगेश जोशी, रिंकू पाठक, खीम सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहें।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियों, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से हल्द्वानी के बुधपार्क में धरना प्रदर्शन, सत्याग्रह के साथ ही भारत की राष्ट्रपति महोदया को सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से 6 सूत्रीय […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]