शेमफोर्ड स्कूल में किया गया वितीय साक्षरता एवम बैंकिंग जागरूकता पर कार्यशाला का आयोजन

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। शेमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल जयपुर बीसा हल्द्वानी में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक शाखा मोटाहल्दू द्वारा वित्तीय साक्षरता एवम बैंकिंग जागरूकता पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।  कार्यशाला में बैंक कर्मियों द्वारा स्कूल के छात्रों को वितीय साक्षरता एवं बैंकिंग सतर्कता के बारे में जानकारी देने के साथ ही बैंकिग सतर्कता, बैंकिंग फ्राड पर पोस्टर प्रतियोगिता व वित्तीय साक्षरता, बैंकिंग सतर्कता पर आधारित क्विज़ का आयोजन किया गया। विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक कृष्ण मोहन शर्मा द्वारा स्कूल  प्रबंधन का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सभी छात्रों को अपने जीवन में सजग और सतर्क रहते हुए एक जिम्मेदार नागरिक बनते हुए देश के उन्नति में अपनी भूमिका को सुनिश्चित करना है और बेहतर भविष्य के लिए आज समर्पण भाव से मेहनत करने की जरूरत है। इस दौरान स्कूल के चेयरमैन दया सागर बिष्ट द्वारा छात्रों को अनुशासित रहते हुए देश के लिए एक जिम्मेदार नागरिक बनने की बात कही गयी। कार्यक्रम में स्कूल चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्युटीव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकादमिक अंजू भट्ट, प्रधानाचार्य संतोष पांडे एवम बैंक से शाखा प्रबंधक आशीष मैठाणी, प्रबंधक मार्केटिंग अंशु नाथ, क्रेडिट मेनेजर आशीष सिंह तोमर आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Shemford School news Uttrakhand news Workshop on financial literacy and banking awareness organized in Shemford School

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More