देहरादून। उत्तराखंड में आजभी मौसम बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज भी गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।
विभाग ने देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। साथ ही कहीं कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने की भी संभावना है। तापमान की बात करें तो बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया। जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी की उम्मीद है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की कमी के आसार हैं।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। दीपावली के मौके पर हल्द्वानी नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए एक अहम घोषणा की है। अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण से शहर को निजात दिलाने के लिए अब नगर निगम प्राइवेट वेंडिंग जोन स्थापित करेगा। यह जानकारी मेयर गजराज बिष्ट ने दी। […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे युवती की अधजली लाश मिली है। फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार श्यामपुर थाना क्षेत्र के गाजीवाली इलाके में हाईवे के किनारे महिला का जला हुआ शव पड़ा था। स्थानीय लोगों की शनिवार को […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासन ने एक और बड़ी कार्रवाई हरिद्वार जिले के लक्सर विकासखंड की ग्राम पंचायत अकौढा खुर्द उर्फ अकौढा मुकर्मतपुर की प्रधान बसंती देवी को पद से निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। यह भी पढ़ें […]