लिव-इन पार्टनर के साथ शादी से मना पर युवक की पीट-पीट कर हत्या

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

गुजरात।  20 साल के एक युवक ने अपने लिव-इन पार्टनर के साथ शादी रचाने से इनकार कर दिया तो उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला राज्य के वलसाड जिले का है। बताया जा रहा है कि जिले के सुदूर आदिवासी गांव आसलोना में पंचायत की बैठक के बाद यह घटना हुई है। मृतक युवक की पहचान संजय भूसरा के तौर पर हुई है। बीते रविवार को संजय की मौत के बाद पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस की जांच में पता चला है कि संजय ने जिस लड़की के साथ शादी करने से इनकार किया था वो उसकी मंगेतर थी। करीब 3 साल पहले इन दोनों की सगाई हुई थी। इसके बाद करीब 1 साल से दोनों लिव-इन रिलेशन में साथ रह रहे थे। संजय द्वारा शादी से इनकार करने के बाद लड़की के पिता ने गांव के पंचायत से संपर्क किया और मामले की हस्तक्षेप करने के आग्रह किया था।

संजय की बेरहमी से पिटाई का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि गांव के कुछ लोग संजय की बुरी तरह पिटाई कर रहे हैं। मारपीट के दौरान संजय एक गड्ढे में गिर जाता है इसके बाद भी उसकी पिटाई की जाती है। हालांकि, इस बीच कुछ लोग आरोपियों को रोकने की कोशिश करते हैं लेकिन वो नाकाम रहते हैं। 

अब इस मामले में पुलिस ने लड़की के पिता लक्ष्मण गवली, उत्तम गवली, छग्गन गवली, रमन गवली, सीताभाई गवली, सुनील गवली और महडू गवली को संजय की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में संजय के पिता आनंद भूसरा ने केस दर्ज करवाया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news gujrat news

More Stories

राष्ट्रीय

आसमान में काले बादलो के साथ ही इन राज्यों में होगी गरज के साथ मूसलाधार बारिश  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में एक बार फिर तापमान में कमी आने से सर्दी का स्तर बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों की कंपकंपी बंधन शुरू हो गई है। उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों में लगातार बर्फबारी होने से कुछ जगह हिमस्खलन की घटनाएं […]

Read More
राष्ट्रीय

आज के ही दिन हुआ था पुलवामा अटैक, 40 जवानों की गई थी जान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता पुलवामा। आज 14 फरवरी के दिन ही चार साल पहले जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था। ये हमला भारत में हुए बड़े आतंकी हमलों में से एक था। हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे। हालांकि इस हमले के बाद भारत ने […]

Read More
राष्ट्रीय

नशे में चूर युवकों की फर्राटे भरती कार ने स्कूटी सवार युवती को मारी टक्कर, 10 किलोमीटर तक ले गए घसीटते, पुलिस ने किया पांचों आरोपियों को गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता दिल्ली। जिस समय देश की राजधानी नए साल के जश्न में डूबी थी। उसी समय सड़कों पर फर्राटे भरती एक कार ने जिस दुर्घटना को अंजाम दिया उसने लोगों का रूह कंपा दी है। शराब के नशे में चूर पांच युवकों ने अपनी कार से स्कूटी सवार […]

Read More