अनियंत्रित होकर स्कूटी के गहरी खाई में गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रुद्रप्रयाग। जनपद के सन बैंड क्षेत्र में शनिवार (आज) सुबह रुद्रप्रयाग की ओर जा रही एक स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में स्कूटी सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया,जबकि उसके साथ बैठी महिला सुरक्षित बच गई।सूचना मिलते ही पुलिस, डीडीआरएफ और 108 एम्बुलेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 6:55 बजे सूचना प्राप्त हुई कि स्कूटी संख्या UK13B-2069 सन बैंड के समीप सड़क से नीचे खाई में गिर गई है। स्कूटी पर दो लोग सवार थे, जो सन बैंड से रुद्रप्रयाग की ओर आ रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस और डीडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

हादसे में घायल युवक की पहचान सचिन कुमार (19) पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार का निवासी है और वर्तमान में डांग सेरा तूना रोड, रुद्रप्रयाग में रह रहा है। दुर्घटना में उसे गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सालय में उसका उपचार जारी है। वहीं स्कूटी पर सवार सुलेखा (26) पत्नी राजू कुमार, जो मूल रूप से बिहार की निवासी हैं और वर्तमान में रुद्रप्रयाग में रह रही हैं, हादसे में सुरक्षित बच गईं। पुलिस के अनुसार उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है। रेस्क्यू टीम ने उन्हें भी सुरक्षित खाई से बाहर निकालकर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास 

पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर स्कूटी के अनियंत्रित होने के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A young man was seriously injured when his scooter went out of control and fell into a deep ditch Accident news rudraprayag news Scooty fell into a deep ditch uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज दुर्घटना न्यूज रुद्रप्रयाग न्यूज स्कूटी गिरी गहरी खाई में

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवसपुलिस के अनुसार 41 […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More