दोस्तों के साथ बरेली से उत्तराखंड घूमने आया युवक डूबा नदी में, एसडीआरएफ ने शुरू किया सर्च अभियान  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

टेहरी गढ़वाल। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जनपद अंतर्गत थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में एक युवक गंगा नदी में डूब गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है युवक अपने तीन दोस्तों के साथ बरेली से यहां घूमने के लिए आया था और नदी में जंप लगाने के दौरान यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक आज थाना मुनिकीरेती द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि नीम बीच के पास गंगा नदी में एक व्यक्ति डूब गया है जिसमें एसडीआरएफ डीप डाइविंग रेस्क्यू टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक सचिन रावत के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि उक्त युवक अपने तीन दोस्तों के साथ बरेली से ऋषिकेश घूमने आया था और नीम बीच के पास पांडू पत्थर के ऊपर से नदी में छलांग मारने लगा हुआ दो जंप मारने के बाद तीसरी जंप में युवक नदी से बाहर नहीं आया।एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम द्वारा घटनास्थल व सभी संभावित स्थानों पर लगातार सचिन की जा रही है डूबे व्यक्ति की पहचान सुनील सैनी उम्र 25 वर्ष पुत्र सुरेश सैनी निवासी मीनाक्षीपुरम मेरठ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बिजली चोरी पर बड़ा छापा : पकड़े गए 108 लोगो के साथ ही एक भाजपा नेत्री का नाम भी चर्चा में
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: drowned in river SDRF started search operation tehri news Uttrakhand news Youth came to visit Uttarakhand from Bareilly with friends

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More