सीएम के हल्द्वानी आगमन पर काले झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे युथ कांग्रेस के कार्यकर्ता, पुलिस ने लिया हिरासत में  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यूथ काग्रेस महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू के नेतृव में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम के हल्द्वानी आगमन का काले झंडे के साथ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हुई। 

बताते चलें कि कांग्रेस कार्यकर्ता यूथ महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू की अगुवाई में आईएसबीटी के निर्माण, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को तत्काल चालू करने, रिंग रोड का निर्माण, युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने, बदहाल सड़के, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था ठीक करने समेत अन्य मुद्दों को लेकर सीएम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए काले झण्डे लेकर हल्द्वानी के तिकोनिया चौराहे के पास पंहुचे। जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान साहू ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। युवा रोजगार के लिये भटक रहे और सीएम धामी उपचुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करने में व्यस्त रहे है। विरोध प्रदर्शन में पंकज कश्यप, साहिल राज, सचिन राठौर, दीपा खत्री, हैप्पी माहेश्वरी, हर्ष प्रसाद, हिमांशु गाँधी, नन्दनी खत्री, शिवकुमार, कैलाश कोहली, नन्हे कशयप समेत कई काग्रेसी मौजूद थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More