भूमि संस्था द्वारा आयोजित किया गया युवा संवाद @भारत 2047

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। भूमि संस्था हल्द्वानी द्वारा जय मोहन इण्टर कालेज कानियां रामनगर में नेहरू युवा केन्द्र नैनीताल, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से युवा संवाद @2047 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलन कर करने के साथ संस्था अघ्यक्ष द्वारा कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।

इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य एमडी तिवारी द्वारा कार्यक्रम के विषय में सभी को संक्षिप्त जानकारी दी गयी। विधायक प्रतिनिधि जगमोहन बिष्ट द्वारा अमृत काल के पंच प्रण विषय में उपस्थित युवाओं एवं लोगों के मध्य अपने विचार रखे गये। संस्था की वक्ता कोमल शर्मा द्वारा विकसित भारत हेतु 2047 तक सभी को मिलकर कार्य करने एवं किस प्रकार स्वरोजगार व अन्य नये स्टार्टअप स्थापित कर भारत को विकसित किया जा सकता है इस पर अपने विचार रखें। प्रकाश बिष्ट ने कहा कि गुलामी के अंश से मुक्ति पर युवाओं के मध्य जागरूकता पैदा करने एवं कोई भी ऐसी शोच को युवा अपने मन मे ना आने दें जिससे गुलामी के अंश की सोच पैदा हो क्योंकि आज हर क्षेत्र में भारत का नाम है और देश विदेश में भारतीय आज शीर्ष पर स्थापित हैं जो कि हर किसी के लिए गौरव की बात है। दिया तीवारी द्वारा कहा गया कि भारत की जो विरासत है वह आज पूरे विश्व के लिए मार्ग दर्शन प्रदान करने का कार्य कर रही है और आज लोग पश्चात संस्कृती से भारतीय संस्कृती की ओर आ रहे हैं, इसलिए हमको अपनी विरासत और संस्कृती पर गर्व होना चाहिए। डा0 अजमा द्वारा एकता और एकजुटता के विषय में जानकारी प्रदान करते हुए बताया गया कि किस प्रकार एकता से हम हर लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं और मानव विकास में एकता और एक जुटता का क्या महत्व है। पूजा द्वारा बताया गया कि नागरिकों के क्या कर्तव्य हैं और उनका पालन सभी को क्यों करना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  करुणामयी व वात्सल्यमयी है मां : शरीर की स्थिति नाड़ी से व समाज की स्थिति नारी से पता चलती है - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु

कार्यक्रम में धरोहर संस्था, लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना जो कि एचआईवी/एड्स के विषय पर कार्य कर रही है कि परियोजना प्रबन्धक भावना पाण्डेय द्वारा सुई के माध्यम से होने वाले एचआईवी/एड्स संक्रमण से बचाव के विषय में युवाओं को बताया गया, साथ ही युवाओं को अन्य लोगों को भी इस विषय में जागरूक करने हेतु कहा गया। कार्यक्रम में मीमांसा मानसिक स्वास्थ्य एवं परामर्श केंद्र रामनगर की वक्ताओं द्वारा भी कार्यक्रम के विषय से लोगों को जागरूक किया गया। अंत में संस्था द्वारा विधायक प्रतिनिधि के माध्यम से जय मोहन इण्टर कालेज को युवा संवाद कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु प्रतिक चिन्ह भेंट करने के साथ ही युवाओं एवं उपस्थित जन को अर्मत काल के पंच प्रण हेतु शपथ दिलायी गयी। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: ramnagar news Uttrakhand news Youth dialogue organized by Bhoomi Sanstha @Bharat2047 Yuwa sanwad

More Stories

उत्तराखण्ड

लोक संस्कृति के रंगों से सजेगा हल्द्वानी : 23 से 27 अक्टूबर तक कुमाऊं द्वार महोत्सव में गूंजेंगे प्रीतम भरतवाण और मैथिली ठाकुर के सुर  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। कुमाऊं की लोक संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाओं को मंच देने के लिए हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज मैदान में 23 से 27 अक्टूबर तक पांच दिवसीय कुमाऊं द्वार महोत्सव -2026 का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का यह चौथा संस्करण होगा। कार्यक्रम […]

Read More
उत्तराखण्ड

करुणामयी व वात्सल्यमयी है मां : शरीर की स्थिति नाड़ी से व समाज की स्थिति नारी से पता चलती है – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन की ही महिमा है कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड चुनाव 2027: देहरादून में तैयारियां तेज, 2,045 बूथों पर होगा मतदान; 19 बूथ नेटवर्क से बाहर 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर देहरादून जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने निर्वाचन कार्यों केलिए तैनात नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। जिले की 10 विधानसभा […]

Read More