भीमताल में ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। भीमताल में विनायक के पास एक ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक का सिर ट्रक के पिछले पहिए से बुरी तरह से कुचल गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक हल्द्वानी निवासी युवक बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह खुटानी- मुक्तेश्वर मार्ग पर ग्रामसभा घिघरानी के पास यह हादसा हुआ है। भरत चंद पुत्र चंद्रशेखर निवासी कुलयालपुरा नवाबी रोड हल्द्वानी स्कूटी से भीमताल की ओर से पहाड़ के लिए जा रहा था। इस दौरान सिलेंडर लेकर भीमताल की ओर आ रहे ट्रक संख्या यूके 04 सीबी- 3122 की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस को उसकी तलाश में स्कूटी से कागजात मिले। जिसमें उसका नाम भरत पुत्र चंद्रशेखर निवासी कुलयालपुरा नवाबी रोड हल्द्वानी लिखा हुआ था। इस मामले में एसआई राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव का पंचनाम भारकर पोस्रटमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news bhimtal news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More