पैर फिसलने के चलते यमुना में गिरा युवक, पुलिस एवं एनडीआरएफ ने रेस्क्यू कर निकाला शव 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

उत्तरकाशी। यहां एक युवक स्यानाचट्टी के पास पैर फिसल कर यमुना नदी में जा गिरा। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक का शव नदी से बाहर निकाला। 

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम के पास कुबेर पर्वत पर टूटा हिमखंड 

प्राप्त समाचार के मुताबिक उत्तरकाशी जिले के स्यानाचट्टी के पास एक युवक शुक्रवार की शाम शौच के लिए गया था। इस दौरान अचानक पैर फिसलने के चलते वह यमुना नदी में जा गिरा। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं एसडीआरएफ ने देर रात तक युवक की खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका। शनिवार(आज) सुबह फिर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कई घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद एसडीआर ने युवक का शव बरामद किया। युवक की पहचान सुख बहादुर पुत्र मन बहादुर निवासी स्यानाचट्टी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: police and NDRF rescued and took out dead body Uttarkashi news Uttrakhand news Youth fell in Yamuna due to foot slip

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायक एवं अधिकारियों व प्रदेशभर से आए लोगों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर दी दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा , पुलिस तथा वानिकी सेवाओं के अधिकारीगणों और प्रदेशभर से आए लोगों ने भेंट कर दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें 👉  अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण के […]

Read More
उत्तराखण्ड

अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण के नियंत्रित को नगर निगम स्थापित करेगा प्राइवेट वेंडिंग जोन – गजराज बिष्ट 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। दीपावली के मौके पर हल्द्वानी नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए एक अहम घोषणा की है। अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण से शहर को निजात दिलाने के लिए अब नगर निगम प्राइवेट वेंडिंग जोन स्थापित करेगा। यह जानकारी मेयर गजराज बिष्ट ने दी। […]

Read More
उत्तराखण्ड

श्यामपुर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे मिली युवती की अधजली लाश  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे युवती की अधजली लाश मिली है। फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है।  जानकारी के अनुसार श्यामपुर थाना क्षेत्र के गाजीवाली इलाके में हाईवे के किनारे महिला का जला हुआ शव पड़ा था।  स्थानीय लोगों की शनिवार को […]

Read More