होटल के कमरे में मृत मिला युवक, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम को  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां एक युवक का शव वहीं कमरे के होटल में पड़ा मिला जहां वह काम किया करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक युवक के घर में कोहराम मच गया। युवक की हत्या हुई या युवक ने खुद सुसाइट किया इसके लिए पुलिस मृतक की पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। फिलहाल होटल स्टाफ से जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

प्राप्त जानकारी के अनुसार चमोली ग्राम मुक्तेश्वर नैनीताल निवासी जीवन सिंह 23 पुत्र गंगा सिंह केमू स्टेशन के पास स्थित ज्योति होटल में काम करता था। बताया जाता है कि दीपावली के दिन भी जीवन ड्यूटी पर था, और साथ काम करने वालों की मानें तो उसने खाना खाया, लेकिन थोड़ी देर बात सोने चला गया। अगली सुबह सभी लोग उठ गया, लेकिन जीवन नहीं उठा। उसके कमरे में जा कर देखा तो वह बेसुध पड़ा था और जब उठाने पर उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और बेसुध युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। जिसके लिए पुलिस मृतक की पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। बताया जा रहा कि मृतक जीवन अपने घर का इकलौता कमाने वाला था। जबकि हाल में आई आपदा के मलबे में दबकर उसके पिता गंगा अपना पैर गवां चुके हैं और तब से वह कोई भी काम कर पाने असमर्थ हैं। घर में जीवन का एक छोटा भाई, छोटी बहन के अलावा मां है और त्यौहार पर बेटे की अचानक मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news police took the dead body in possession and sent it for post-mortem Uttrakhand news Youth found dead in hotel room

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More