रोडवेज परिसर में बेहोशी की हालात में मिले युवक की हुई मौत  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। यहां गुरुवार (आज) सुबह हल्द्वानी रोडवेज परिसर में बेहोशी की हालात में मिले युवक की हुई मौत।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम को संतोष को रोडवेज परिसर में घूमते हुए देखा गया था। बाद में वह यात्रियों के बैठने वाले स्थान पर सो गया। गुरुवार सुबह रोडवेज कर्मियों ने उसे उठाने की कोशिश की लेकिन वह बेहोश अवस्था में मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय संतोष बिष्ट के रूप में हुई है, जो मूल रूप से ग्राम ढेला, पोस्ट ऑफिस जलना, थाना लमगड़ा, अल्मोड़ा का निवासी था। वह लंबे समय से हल्द्वानी में रह रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

एसआई देवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि अभी तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि संतोष पीलिया की बीमारी से भी पीड़ित था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: died died in hospital Haldwani news Roadways complex uttarakhand news Young man found unconscious Young man found unconscious in roadways complex

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More