देर रात दमुआढुंगा स्थित एक रेस्टोरेंट में गोली चलने से युवक घायल, पुलिस ने किया अस्पताल में भर्ती 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। देर रात दमुआढुंगा के पनचक्की चौराहे पर स्थित एक रेस्टोरेंट में गोली चलने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यू पनचक्की चौराहे पर मल्ला कोट चम्पावत निवासी विष्णु अधिकारी 28 पुत्र देव सिंह की बेकरी शॉप है। जबकि पड़ोस में संजय सिंह बिष्ट का रेस्टोरेंट है। मंगलवार रात विष्णु अपने कर्मचारी मनोज और विक्रम सिंह (सगे भाई) के साथ था। जबकि संजय अपने दोस्त गोकुल, अर्जुन और दीपक बिष्ट के साथ रेस्टोरेंट के अंदर बैठा था। दीपक अपने साथ एक पिस्टल लाया था, जिसे सभी बड़े उत्साह से देख रहे थे। तभी वहां विष्णु भी पहुंच गया। वो भी उनके साथ बैठ गया। दोस्त आपस मे पिस्टल चेक कर रहे थे। एक के बाद एक जब लगातार फायर मिस होने लगे तो संजय ने पिस्टल अपने हाथ मे ले ली। चार फायर मिस कर चुकी पिस्टल का ट्रिगर दबते ही अचानक पांचवा फायर हो गया और पिस्टल की गोली सामने बैठे बिशु के जबड़े में जा घुसी। ये देखते ही पिस्टल लाने वाला दीपक और गोली चलाने वाला संजय मौके से भाग खड़े हुए। इधर, गोली की आवाज सुनते ही बाहर बैठे मनोज और विक्रम में चीख पुकार मचा दी। आनन फानन में साथी विष्णु को एसटीएच लेकर पंहुचे। जहां उसका उपचार शुरू कर दिया गया। जानकारी पर कोतवाल हरेंद्र चौधरी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news police admitted to hospital Uttrakhand news Youth injured in firing at a restaurant in Damuadhunga late night

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More