शादी विवाह में मामूली कहासुनी पर युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश शुरू  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रूड़की। शादी समारोह में हुई मामूली कहासुनी में चाचा के साले ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आरोपी की तलाश में लक्सर से सहारनपुर तक दबिश दे रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित अकोढा कलां निवासी 21 वर्षीय विशाल सुल्तानपुर क्षेत्र के ओसपुर गांव में शुक्रवार को एक शादी समारोह में आया था। यहां उसकी अपने चाचा के साले सहारनपुर के नकुड़ा के मूल निवासी और वर्तमान में लक्सर के सिमली में रहने वाले रजनीश से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। रिश्तेदारों ने दोनों में बीच बचाव करा दिया। मामला शांत होने के बाद विशाल अपने घर आ गया। शाम करीब पांच बजे रजनीश, विशाल के घर पहुंचा। आरोपी ने विशाल के सिर से तमंचा सटाकर गोली मार दी। विशाल लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर परिजनों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। साथ ही पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही एसपी देहात एसके सिंह भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news police raid in search of accused rurki news Uttrakhand news Youth shot dead over minor altercation in marriage

More Stories

उत्तराखण्ड

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]

Read More
उत्तराखण्ड

दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल/भवाली। कैंचीधाम मंदिर के समीप मंगलवार (आज) दूध लेकर जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा की रिक्त होने जा रही सीट के लिए चुनावी प्रक्रिया के तहत नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र […]

Read More