कोटाबाग के फतेहपुर बैगड़ नाले में बहा युवक, पुलिस प्रशासन जुटा तलाश में 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

नैनीताल। यहां  कोटाबाग चौकी अंतर्गत फतेहपुर क्षेत्र के बैगड़ नाले में शाम 7 बजे एक युवक बह गया। बाइक में 3 युवक सबार थे। 2 यूवको का कोटाबाग़ सामुदायिक स्वास्थ्य में उपचार चल रहा है जबकि एक यूवक की तलाश में  पुलिस प्रशासन जुटा है मगर अब तक कुछ पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश

प्राप्त जानकारी के अनुसार मनीष सती पुत्र स्वर्गीय विपिन चंद्र सती उम्र 29 वर्ष निवासी- रामनगर, नमन उपाध्याय पुत्र भुवन चंद्र उम्र 26 वर्ष निवासी- रामनगर एवं बलवंत पुत्र पूरन सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी- रामनगर मंगलवार को घूमने के लिए कोटाबाग के पर्वतीय क्षेत्र में आए हुए थे। तीनों युवक एक ही बाइक गाड़ी संख्या UK 19 B 4935 में सवार होकर कोटाबाग पहुंचे। देर शाम अत्यधिक बारिश होने से युवक बैगड़ नाले में फंसे गये। तीन युवकों में से दो युवकों को ग्रामीणों ने बचा लिया लेकिन एक युवक मनीष सती पुत्र विपिन चंद सती नाले के तेज बहाव में बह गया। स्थानीय समाजसेवी चंद्रप्रकाश सनवाल द्वारा पुलिस को सूचना पर चौकी प्रभारी रमेश चंद्र पंत पुलिस टीम एवं स्थानीय लोगों के साथ युवक की तलाश में देर रात तक जंगल में घूमते रहे। लेकिन युवक का पता नहीं लग सका।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Fatehpur Baigad drain Kotabagh News nainital news police administration busy in search uttarakhand news Youth washed away in drain Youth washed away in Fatehpur Baigad drain of Kotabagh

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More