उत्तराखंड में बारिश से जन जीवन अस्त -ब्यस्त, उफान पर नदी – नाले ।

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है – संवाददाता

अरब की खाड़ी से उठे चक्रवात ताउते अब अपने अंतिम चरण में लेकिन चक्रवात समाप्त होने से भारी बारिश और आंधी देखने को मिल रही है। मौसम विशेषज्ञों ने 20 मई तक बिजली, अंधी और तेज बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए इससे सतर्क रहने की सलाह दी है।

गौरतलब हो कि ताऊते चक्रवात के चलते उत्तराखंड के तमाम जिलों में ठंडी हवाएं और तेज बारिश के साथ ही व्यापाक नुकसान की सूचनाएं आने लगी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत, एक अन्य गंभीर घायल  

जौनसार—बावर में बादल फटने से काफी तबाही हुई है। प्रदेश में बारिश के चलते तीन मौतों की अब तक पुष्टि हुई है। जिनमें से एक चकराता व दो उधम सिंह नगर में मौतें हुई हैं। वही कई लोग लापता बताये जा रहे हैं। सीएम तीरथ सिंह रावत ने संबंधित जिलाधिकारियों को बुलाकर भारी बारिश और भूस्खलन से प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार भारी बारिश के चलते बदरीनाथ हाईवे में लामबगड़ नाला उफान पर होने से हाईवे बंद हो गया तो एनएच58 ऋषिकेश-श्रीनगर भारी भूस्खलन के कारण कोडियाला और ब्यासी के पास बंद है। हालांकि कोडियाला के पास लगातार सड़क मार्ग खोलने का काम चल रहा है। सूत्रों के अनुसार गंगोत्री हाईवे, मसूरी गलोगी धार-देहरादून मार्ग, ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग व नैनीताल जिले में ज्योलिकोट वीरभट्टी पुल के पास, भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग जगह-जगह मलबा आने से कैंची और पाडली में बंद हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रावत का इस्तीफा बम ! ईडी विवाद के बीच कांग्रेस में बढ़ी हलचल 

कई जनपदों से भी तबाही की सूचनाएं आ रही हैं। यहां यह उल्लेखनीय है कि भारी बारिश के चलते जहां बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। वहीं पुष्ट सूचनाएं आने में भी समय लग रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  थाने में मारपीट और 20 लाख के समझौते का आरोप, कोर्ट ने पुलिसकर्मियों पर FIR के दिए आदेश 

अतिवृष्टि प्रभावित इलाकों में कई लोगों के लापता होने की भी अपुष्ट सूचनाएं मिल रही हैं। देर शाम तक संपूर्ण जानकारी सरकारी माध्यमों से मिलने की उम्मीद है।

अधिक समाचार अपडेट के लिए https://khabarsachhai.com/

विज्ञापन स्थान
हमारे पोर्टल में विज्ञापन के लिए कृपया हमें [email protected] ईमेल करें
या 91 9719566787 पर संपर्क करें

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: rain in uttarakhand taute uttarakhand

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी ID बनाकर महिला की फोटो से छेड़छाड़, साइबर जांच में आरोपी गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रामनगर। सोशल मीडिया पर बार-बार फर्जी Instagram ID बनाकर महिला को परेशान करने और उसकी फोटो पर अश्लील एवं आपत्तिजनक कमेंट करने के मामले में रामनगर पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपी को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली रामनगर में वादी अरुण कुमार ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत, एक अन्य गंभीर घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    कालाढूंगी। कालाढूंगी क्षेत्र में चकलुवा के चौधरी गेट के समीप सोमवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपरेशन प्रहार : 12 बोर तमंचा व 17 जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देशानुसार जनपद में अराजकता, हुड़दंग, नशे में वाहन चलाने वालों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।   इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल […]

Read More