जरूरतमंदों की हर सम्भव सहायता करने हेतु तत्काल समय से सहयोग सुनिश्चित करे – रौतेला

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है -संवाददाता

पुलिस महानिरीक्षक कुमायूॅ परिक्षेत्र नैनीताल अजय रौतेला द्वारा पुलिस बहुउददेशीय भवन हल्द्वानी के सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रीति प्रियदर्शनी, अपर अधीक्षक अपराध/यातायात जनपद नैनीताल देवेन्द्र सिंह पींचा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी डाॅ0 जगदीश चन्द्र, क्षेत्राधिकारी भवाली भूपेन्द्र सिंह धौनी, क्षेत्राधिकारी रामनगरबलजीत सिंह भाकुनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी शान्तनु पारासर , क्षेत्राधिकारी लालकुुुआं प्रमोद शाह की उपस्थिति में सर्किल हल्द्वानी लालकुआं एवं रामनगर के अधिकारियों/थाना प्रभारियों के साथ रूबरू होकर तथा सर्किल में नैनीताल एवं भवाली के अधिकारियों /प्रभारियों के साथ वर्चुअल (ऑनलाइन) जनपद नैनीताल के समस्त अधिकारियों/थाना प्रभारी के साथ अपराध गोष्ठी ली। मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस महानिरीक्षक कुमायूॅ परिक्षेत्र नैनीताल के द्वारा समस्त अधिकारियों/थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वर्तमान समय में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रोकथाम व बचाव हेतु राज्य सरकार द्वारा जारी गाईडलाइन का पालन प्रत्येक दशा में कराना सुनिश्चित करेंगें।


समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने थाना क्षेत्र में गाइडलाइन के अनुसार जनता को सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने के साथ-साथ अनावश्यक घूमने वालों व बिना मास्क के घूमने वालों के विरूद्व आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करेगें। रौतेला ने कहा कि पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार द्वारा चलाये जा रहे “मिशन हौसला” अभियान के तहत जरूरतमंदों की हर सम्भव सहायता करने हेतु तत्काल समय से सहयोग करना सुनिश्चित करेगे। तथा अपने-अपने थाना/चैकियों में जन सहयोग के लिए टीम गठित करना सुनिश्चित करें ताकि किसी भी जरूरतमंद को तत्काल समय से सहायता उपलब्ध करायी जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  पैसे दुगने करने के लालच में साइबर ठगो के जाल में फंसे युवक ने गंवाये किसान पिता के 1.77 करोड़ रुपये 
Featured Advertisement


समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वर्तमान समय में कोरोना महामारी के दृष्टिगत थाने में आने वाले पीड़ित/शिकायतकर्ता की समस्यों को सुनकर उनके द्वारा बतायी गयी समस्या/शिकायती प्रार्थना पत्र को प्रत्येक दशा में तत्काल प्राप्त कर उचित कार्यवाही करना सुनिश्चित करेगें।


समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि कोरोना काल के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा पैसे कमाने की नियत से स्मैक, चरस एवं शराब की अवैध बिक्री की जा सकती है कोविड-19 के दृष्टिगत बैरियरों में हो रही चैकिग के माध्यम से संदिग्धों पर सर्तक दृष्टि रखते हुये आवश्यक कार्यवाही करने के साथ-साथ नशे के कोरोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्व भी तत्काल सुसंगत धाराओं में वैधानिक कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी नैनीताल ने बैठक कर सभी बैंकर्स को कृषि क्षेत्र में ऋण वितरण बढ़ाने व लक्ष्य पूर्ति के दिए निर्देश
Featured Advertisement


समस्त थाना प्रभारियों को यह भी निर्देश दिये गये है कि जनपद के समस्त सीनियर सिटीजनों व रिटायर्ड अधिकारियों की समय-समय पर उनकी कुशलता ली जाये व उन्हें पुलिस से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की आवश्यकता होती है तो तत्काल सम्पर्क कर उनका समाधान करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि न्यायालय से प्राप्त सम्मन/वारंट की शत प्रतिशत तामीली कराकर समय से न्यायालय भेजना सुनिश्चित करें।
कोरोना काल के दौरान असामाजिक तत्वों जैसे चोर, सक्रिय हो जाते है समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जाता है कि आप अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत प्रभावी पीकेट/गश्त लगाना सुनिश्चित करें और विवेचनाधीन सभी चोरी के अभियोगों का अनावरण
तथा थानों में लम्बित मालों का भी शीघ्र निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
जनपद में फरार चल रहे अपराधियों की वर्तमान स्थिति का पता कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाय तथा लापता चल रहे हिस्ट्रीशीटरों के बारे में भी सुरागरसी पतारसी कर उनके वर्तमान स्थिति का पता लगाकर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
थानों में लम्बित मालों का निस्तारण करने के साथ-साथ उचित कार्यवाही करना सुनिश्चित करेगें।
थानों में लम्बित शिकायती प्रार्थना पत्रों का भी शीघ्र निस्तारण करना सुनिश्चित करेे।
समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वर्तमान समय में कोरोना महामारी के दृष्टिगत अस्पतालों/मेडिकल स्टोर/ लैबों के द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों के तीमारदारों से निर्धारित मूल्य से अधिक धन वसूला जा रहा है उक्त सभी अस्पतालों एवं मेडिकल लैबों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य वसूलने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में क्राइम : रुद्रप्रयाग में होटल के कमरे में युवती की हत्या तो देहरादून में जंगल से कट्टे में मिला युवती का शव 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

More Stories

उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी नैनीताल ने बैठक कर सभी बैंकर्स को कृषि क्षेत्र में ऋण वितरण बढ़ाने व लक्ष्य पूर्ति के दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने गुरुवार (आज) जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुये सभी बैंकर्स को कृषि क्षेत्र में ऋण वितरण बढ़ाने और लक्ष्य की पूर्ति करने के निर्देश दिये।   बैठक में जिलाधिकारी ने किसान […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाइक लुटेरों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी गिरफ्तार जबकि तीन अन्य फरार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  सितारगंज। यहां बाइक लुटेरों को पकड़ने गई पुलिस टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गईं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी पकड़ा गया, जबकि तीन अन्य फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस लगातार अभियान चला रही है। जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार शाम लामाखेड़ा निवासी […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऊंचापुल चौराहे पर चौड़ीकरण की जद में आ रहे अवैध निर्माणों पर चला प्रशासन का बुलडोजर   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। शहर को जाम से निजात दिलाने को प्रशासन अतिक्रमण हटाने पर फोकस कर रहा है। जिसके क्रम में ऊंचापुल चौराहे पर चौड़ीकरण की जद में आ रहे अवैध निर्माणों को हटाया जा रहा है। गुरुवार को प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम पुलिस बल के साथ […]

Read More