हल्द्वानी ट्रैफिक को बड़ी राहत की उम्मीद, लालकुआं बाईपास और गोला पुल फोरलेन को एनएच की स्वीकृति

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में यातायात के दबाव को कम करने और जाम की समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए दो महत्वपूर्ण बाईपास परियोजनाओं को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएच) से स्वीकृति प्राप्त हो गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि प्रथम बाईपास (7 किलोमीटर) इस लालकुंआ बाईपास को नेशनल हाईवे से विधिवत स्वीकृति मिल गई है। यह बाईपास बरेली रोड नगला से प्रारंभ होकर वन विकास निगम के डिपो तक लगभग 7 किलोमीटर लम्बा होगा। स्वीकृति मिलने के बाद अब इसका डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) गठन किया जायेगा और डीपीआर के पश्चात अग्रिम कार्यवाही शीघ्र शुरू कर दी जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद में हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का 139वां जन्म दिवस

द्वितीय बाईपास – गोला पुल फोरलेन (8.4 किलोमीटर): गोला पुल से आगे मौजूदा टू-लेन सड़क को फोर-लेन में परिवर्तित करने के लिए लगभग 8.4 किलोमीटर लम्बे बाईपास / फोरलेन प्रस्ताव को In-Principle (सैद्धांतिक) स्वीकृति मिल गई है। इस परियोजना के लिए भी संबंधित कार्यदायी एजेंसी को तत्परता से डीपीआर गठन करने के निर्देश दे दिये गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बीजेपी का 2027 मास्टरप्लान ! विकास-राष्ट्रवाद पर दांव के साथ ही रामलीला मैदान विवाद से कांग्रेस पर वार

जिला अधिकारी ने बताया कि इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होने से हल्द्वानी शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम होगा, पर्यटकों व स्थानीय लोगों को जाम से राहत मिलेगी तथा कुमाऊँ मण्डल का यातायात और अधिक सुगम एवं सुरक्षित हो सकेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

More Stories

उत्तराखण्ड

आस्था की डुबकी बनी आखिरी स्नान, तप्त कुंड में दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  चमोली। बदरीनाथ धाम में शुक्रवार (आज) तड़के प्रसिद्ध तप्त कुंड में स्नान कर रहीं राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला तीर्थ यात्रियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। दोनों महिलाएं कुंड में स्नान के दौरान बेहोश हो गईं। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

छोटा हाथी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। मोतीनगर क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गलत दिशा से आ रहे एक अज्ञात ‘छोटा हाथी’ वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर […]

Read More
उत्तराखण्ड

16 सितंबर तक उत्तराखंड में बारिश का दौर, कई जिलों में येलो अलर्ट  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विभाग ने 16 सितंबर तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली चमकने और गरज के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी […]

Read More