हरिद्वार। हरिद्वार जिले के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर सहारनपुर से कर्णप्रयाग मजदूरी के लिए जा रहे लोगों का एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 11 मजदूर घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार घटना सोमवार की देर रात की है। जब राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रॉयल वृंदावन होटल के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सवार सभी 13 लोग मजदूरी के लिए सहारनपुर से कर्णप्रयाग जा रहे थे। हादसे में 11 लोग घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजने के साथ ही यातायात को भी शीघ्र सामान्य किया। राहत की बात यह रही कि किसी की जान को खतरा नहीं है और सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।
इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि घायल ग्राम बड़गांव, थाना गंगो, जिला सहारनपुर निवासी अमित (34) पुत्र सतपाल, ग्राम भैसरो, थाना ननौता से परितोष (50) पुत्र काशीराम, ग्राम माधोपुर, थाना तित्रों से सुनील (34) पुत्र विक्रम सिंह, ग्राम कलरपुर गुर्जर, थाना मनिहारान से पंकज (38) पुत्र फूल सिंह, अजंता मेनवाल (16) पुत्र धनीराम, राजू (20) पुत्र बबलू, सुनील (30) पुत्र फूल सिंह, हर्ष देव (28) पुत्र धनीराम, अजय कुमार (27) पुत्र भरत सिंह, साहिल मेहरा (24) पुत्र राजकुमार तथा मोनू कुमार (30) पुत्र राजकुमार का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]