जिला पंचायत पुरुष्कार से सम्मानित होंगी 12 छात्राएं

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

मुनस्यारी। जिला पंचायत सरमोली वार्ड के 12 विद्यालयो की 12 होनहार छात्राओं को  बालिका इंटर कालेज नमजला में आयोजित सम्मान समारोह में जिला पंचायत सदस्य पुरुष्कार से सम्मानित किया जायेगा। सम्मान के लिए चयनित बालिकाओं के नाम की आज घोषणा भी की गई। कोविड का संक्रमण कम होते ही समारोह की तिथि घोषित की जायेगी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को आमंत्रित किया जायेगा।

बताते चले कि पिथौरागढ़ जिला पंचायत के सदस्य जगत मर्तोलिया बैठक में भाग लेने से मिलने वाले भत्ते की राशि को होनहार बालिकाओं को पुरुष्कार के रूप में देते है। इस बार दिगडी ग्रुप ने जिपं सदस्य मर्तोलिया को जन नेता अवार्ड के रूप में पुरुष्कार देते हुए 11 हजार रुपये की राशि दी थी। इस राशि को भी मर्तोलिया ने होनहार बालिकाओ को देने की बात कही थी। जिसके पश्चात  मुख्य शिक्षा अधिकारी के आदेश पर  शिक्षक, अभिभावक संघ, ग्राम पंचायत तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यो ने बैठक कर 12 बालिकाओं के नाम का चयन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

जगत मर्तोलिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम स्तर पर हुई बैठक में फाइनल किए गए नामो के अनुसार राजकीय प्राथमिक विद्यालय कवाधार की कशिश ज्यैष्ठा, जैती की पूजा आर्या, दुम्मर की गरिमा बृजवाल, ढीलम की अक्षरा पाना, क्वीरी जिमिया की तनिशा रावत, दरांती की वैशाली बरफाल, दरकोट की चित्रा, राजकीय उच्चत्तर प्राथमिक विद्यालय दुम्मर की माही आर्या, शांतिकुंज की दीपाली आर्या, राजकीय कन्या उच्चत्तर प्राथमिक विद्यालय दरकोट की अंजलि आर्या, राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय रांथी की रंजना कोरंगा, राजकीय बालिका इंटर कालेज नमजला की खुशबू मेहता को वर्ष 2021 का जिला पंचायत सदस्य पुरुष्कार के रूप में 1,100 रुपये के साथ ही पुरुष्कार में कुछ उपयोगी बुक्स दिलाने के लिए देश की प्रतिष्ठित संस्था गूंज से सम्पर्क किया गया है। मर्तोलिया ने कहा कि बालिका शिक्षा को पंख देने के लिए यह प्रयास एक न एक दिन भगीरथ साबित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें [email protected] ईमेल करें
या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

वैवाहिक विज्ञापन

आवश्यकता है प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में प्रबन्धक पद पर कार्यरत 28 वर्षीय उच्च कुलीन स्मार्ट ब्राह्मण युवक हेतु सुन्दर सुशील कन्या की। सम्पर्क करें- 9415561545 ,0990574615

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: pithoragarh news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More