13 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म, 6 माह की हुई गर्भवती 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
ख़बर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां एक ढाबा वाले ने 13 साल की नाबालिग को प्यार के जाल में फंसा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला तब खुला जब नाबालिग 6 माह की गर्भवती हो गई। यह जानकर नाबालिग के परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इस मामले में पीड़िता की मां ने मुखानी पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बस अड्डे पर पौड़ी के युवक को चाकू मारा, बैग से चार लाख रुपये गायब होने का दावा 

मुखानी थानाक्षेत्र में रहने वाली 13 साल की नाबालिग की मां के मुताबिक ढाबा चलाने वाला भी मुखानी थानाक्षेत्र में ढाबा चलाता है और उसका नाम राहुल है। आरोप है कि राहुल ने उनकी 13 वर्षीय बेटी को अपनी मीठी-मीठी बातों में उलझा कर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। हालांकि इसकी भनक नाबालिग के परिजनों को नहीं थी और इधर, राहुल ने कई बार नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए। बताया जाता है कि कुछ समय पहले नाबालिग ने परिजनों से पेट दर्द की शिकायत की।

यह भी पढ़ें 👉  बदले की भावना से वैर, क्षमा से प्रेम बढ़ता है - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

 

पहले तो परिजन इसे मामूली बात समझ कर नजर अंदाज किया, लेकिन जब बेटी बार-बार पेट दर्द की शिकायत करने लगी तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक द्वारा जांच की तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पता लगा कि 13 साल की लड़की के पेट में 6 माह का गर्भ पल रहा है। परिजनों ने लड़की से पूछा तो उसने सारी हकीकत बयां कर दी। जिसके बाद पीड़िता की मां तहरीर लेकर मुखानी पुलिस के पास पहुंची। थानाध्यक्ष दिनेश जोशी का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 13 year old minor 13 year old minor raped 13 साल की नाबालिग 6 months pregnant became pregnant crime news Haldwani news Rape of minor uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज नाबालिग से दुष्कर्म हल्द्वानी न्यूज हुई गर्भवती

More Stories

उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More