इलाज के नाम पर डॉक्टर द्वारा 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के नाम पर 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि टीबी के इलाज करने के नाम पर डॉक्टर ने उसके साथ अश्लील हरकत की। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एफआईआर दर्ज होते ही आरोपी डॉक्टर फरार बताया जा रहा है. पुलिस आरोपी डॉक्टर की धरपकड़ में जुटी हुई है।

प्राप्त समाचार के मुताबिक 10वीं में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा ने बताया कि साल 2021 से उसका इलाज दून सरकारी अस्पताल के टीबी डॉट्स डिपार्टमेंट में चल रहा था। इसी दौरान 22 फरवरी 2021 को जब वह चेकअप के लिए संबंधित डॉक्टर के पास गई। जहां पहले से एक्स-रे और अन्य जांच रिपोर्ट के आधार पर बताया गया कि अब वह पूरी तरह से नॉर्मल है, लेकिन रेगुलर चेकअप के लिए उन्हें बीच-बीच में आना पड़ेगा। ऐसे में 4 मार्च, 2022 को जब पीड़िता दून अस्पताल के टीवी डॉट्स डिपार्टमेंट में चेकअप के लिए गई तो वहां नए डॉक्टर अयोध्या प्रसाद मिले। डॉक्टर ने पीड़िता का नए सिरे से चेकअप करने के साथ-साथ छात्रा को कहा कि उन्हें फिर से अपने एक्स-रे और अन्य जांच टेस्ट कराने होंगे। ऐसे में छात्रा जब नए डॉक्टर अनुसार पैथोलॉजी डिपार्टमेंट में एक्स-रे और अन्य जांच के लिए पहुंची तो पैथोलॉजी वालों ने जांच करने से इसलिए मना कर दिया। क्योंकि लैब रिकॉर्ड अनुसार कुछ दिन पहले ही छात्रा सभी रिपोर्ट नॉर्मल आई थी। ऐसे में पीड़िता ने डॉक्टर से सारी बात बताई। इस पर डॉक्टर ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। जांच में कुछ समस्या हैं। वह खुद सब करवा लेंगे. आरोप अनुसार इसी तरह की टीबी इलाज के नाम पर डॉक्टर अयोध्या प्रसाद ने उसे गुमराह किया। आरोप है कि डॉक्टर ने छात्रा को लगातार चेकअप करने के बहाने बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकत की। छात्रा ने डॉक्टर के गलत इरादे को समझने के बाद अस्पताल आने से मना कर दिया। उसके बाद डॉक्टर प्रसाद लगातार उसे डरा-धमका कर अस्पताल आने में मजबूर करने लगे. लेकिन पीड़िता ने आरोपी डॉक्टर से फोन पर साफ मना कर दिया। जिसके बाद भी डॉक्टर मानसिक रूप से लगातार फोन कर छात्रा को परेशान करता रहा।

यह भी पढ़ें 👉  वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

छात्रा के मुताबिक वह तीन बहने हैं, भाई की भी कुछ समय पहले ही मौत हो चुकी है। ऐसे में उसकी मौत से परिवार को टूट ना जाए, इसलिए उनसे खुदकुशी नहीं की साथ ही पिता को सारी बातें बताई। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने बेटी से मिले सभी पर्याप्त फॉन कॉल्स और मैसेज को सबूत के तौर पर कोतवाली पुलिस के समक्ष पेश कर तहरीर दी है। जिसके आधार पर गुरुवार शाम आरोपी डॉक्टर अयोध्या प्रसाद के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड की धारा 354 (ए) छेड़छाड़, उत्पीड़न, 504, 506 यौन अपराध, धारा 7 और 8 के तहत यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम 2012 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस इस मामले में दून अस्पताल के टीबी डॉट्स डिपार्टमेंट में तैनात फरार डॉक्टर अयोध्या प्रसाद की तलाश में जुटी है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More