पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से 17 लोगों की मौत के साथ ही 6 लोग घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

विरुधुनगर (तमिलनाडु)। विरुधुनगर जिले के कट्टानारपट्टी इलाके में रविवार दोपहर एक निजी पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज करीब 10 किलोमीटर दूर तक सुनी गई।

यह भी पढ़ें 👉  छह वर्षीय दो बच्चों की खाली प्लॉट में भरे पानी में डूबने से मौत 

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और बचाव दल मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का काम शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार, हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई अन्य मजदूरों के गंभीर रूप से घायल होने की भी आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  डंपर के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से डंपर सवार दो लोगो की मौत  

पुलिस ने बताया कि विस्फोट के समय फैक्ट्री के अंदर लगभग 30 मजदूर काम कर रहे थे। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इमारत का कुछ हिस्सा भी ढह गया। गौरतलब है कि इससे पहले 13 अप्रैल को भी विरुधुनगर जिले के सत्तूर के पास एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई थी और तीन लोग घायल हो गए थे। उस समय फैक्ट्री में करीब 60 मजदूर काम कर रहे थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 17 people killed 17 people killed and 6 injured in massive explosion at a firecracker factory 17 लोगों की मौत 6 injured 6 लोग घायल Accident news Massive explosion at a firecracker factory Tamil Nadu News Virudhunagar News तमिलनाडु न्यूज दुर्घटना न्यूज पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट विरुधुनगर न्यूज

More Stories

Tamilnadu

जनता ने मुझे मुख्यमंत्री नहीं बल्कि पहला सेवक बनाया है और मै लोगों के लिए काम करने आया हूं – विजय थलापथी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता तमिलनाडु। मुख्यमंत्री विजय ने तिरुचिरापल्ली ईस्ट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित धन्यवाद रैली में अपने विरोधियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राजनीति में अब मुकाबला सिर्फ टीवीके और डीएमके के बीच है। रैली के दौरान विजय ने अपने पहनावे को लेकर उठ रहे सवालों पर भी […]

Read More
Tamilnadu

पुलिस हिरासत में पिता-पुत्र से बेरहमी के बाद मौत मामले में मदुरै कोर्ट ने नौ पुलिसकर्मियों को दिया मुत्युदंड  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    तमिलनाडु। मदुरै की जिला अदालत ने सोमवार को सातांकुलम में हिरासत में मौत के मामले में दोषी पाए गए नौ पुलिस कर्मियों को मृत्युदंड सुनाया।  अदालत ने कहा कि यह मामला ‘दुर्लभतम’ श्रेणी का है। इन पुलिसकर्मियों को जून 2020 में पी. जेयराज और उनके बेटे जे. […]

Read More
Tamilnadu

लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन में आग लगने से 9 लोगों की हुई मौत, 21 से ज्यादा लोग हुए घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता तमिलनाडु। यहां मदुरै रेलवे स्टेशन के पास एक भीषण हादसा हुआ है। रेलवे स्टेशन के पास खड़ी एक ट्रेन के डिब्बों में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही इस हादसे में 21 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यह भी पढ़ें 👉  […]

Read More