लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन में आग लगने से 9 लोगों की हुई मौत, 21 से ज्यादा लोग हुए घायल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

तमिलनाडु। यहां मदुरै रेलवे स्टेशन के पास एक भीषण हादसा हुआ है। रेलवे स्टेशन के पास खड़ी एक ट्रेन के डिब्बों में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही इस हादसे में 21 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि यह ट्रेन लखनऊ से रामेश्वरम जा रही थी। इस दौरान टूरिस्ट कोच में आग लग गई। अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की घटना की सूचना सुबह करीब 5.15 बजे मिली जब ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी हुई थी। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग लगने का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि कोच में भीषण आग लगी हुई है और कुछ लोग आसपास चिल्ला भी रहे हैं। इस दौरान बगल के रेलवे ट्रैक से एक ट्रेन भी गुजर रही है। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। इस दौरान ट्रेन का कोच बुरी तरह से जला हुआ नजर आ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 9 people died more than 21 people were injured Tamilnadu news Train going from Lucknow to Rameswaram caught fire

More Stories

Tamilnadu

जनता ने मुझे मुख्यमंत्री नहीं बल्कि पहला सेवक बनाया है और मै लोगों के लिए काम करने आया हूं – विजय थलापथी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता तमिलनाडु। मुख्यमंत्री विजय ने तिरुचिरापल्ली ईस्ट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित धन्यवाद रैली में अपने विरोधियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राजनीति में अब मुकाबला सिर्फ टीवीके और डीएमके के बीच है। रैली के दौरान विजय ने अपने पहनावे को लेकर उठ रहे सवालों पर भी […]

Read More
Tamilnadu

पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से 17 लोगों की मौत के साथ ही 6 लोग घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  विरुधुनगर (तमिलनाडु)। विरुधुनगर जिले के कट्टानारपट्टी इलाके में रविवार दोपहर एक निजी पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज करीब 10 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड […]

Read More
Tamilnadu

पुलिस हिरासत में पिता-पुत्र से बेरहमी के बाद मौत मामले में मदुरै कोर्ट ने नौ पुलिसकर्मियों को दिया मुत्युदंड  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    तमिलनाडु। मदुरै की जिला अदालत ने सोमवार को सातांकुलम में हिरासत में मौत के मामले में दोषी पाए गए नौ पुलिस कर्मियों को मृत्युदंड सुनाया।  अदालत ने कहा कि यह मामला ‘दुर्लभतम’ श्रेणी का है। इन पुलिसकर्मियों को जून 2020 में पी. जेयराज और उनके बेटे जे. […]

Read More