जनता ने मुझे मुख्यमंत्री नहीं बल्कि पहला सेवक बनाया है और मै लोगों के लिए काम करने आया हूं – विजय थलापथी

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

तमिलनाडु। मुख्यमंत्री विजय ने तिरुचिरापल्ली ईस्ट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित धन्यवाद रैली में अपने विरोधियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राजनीति में अब मुकाबला सिर्फ टीवीके और डीएमके के बीच है। रैली के दौरान विजय ने अपने पहनावे को लेकर उठ रहे सवालों पर भी जवाब दिया और पूछा कि आखिर वह सूट क्यों नहीं पहन सकते। विजय ने यह भी कहा कि जनता ने उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बल्कि पहला सेवक बनाया है और वह लोगों के लिए काम करने आए हैं। वहीं, विजय ने मंच से यह भी कहा कि वह जनता के बीच रहकर काम करेंगे और विरोधियों के हमलों से डरने वाले नहीं हैं। उनके इस बयान पर सभा में मौजूद समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी की।

रैली में विजय ने साफ कहा कि तमिलनाडु की राजनीति में अब सिर्फ दो दलों के बीच मुकाबला है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक रूप से मैं फिर कहता हूं कि मुकाबला सिर्फ डीएमके और टीवीके के बीच है। बीच में किसी और के लिए कोई जगह नहीं है। विजय ने दावा किया कि डीएमके लगातार उनकी पार्टी का विरोध कर रही है, लेकिन इससे टीवीके को ही फायदा होगा। कहा कि जनता बदलाव चाहती है और अब लोग नई राजनीति को समर्थन दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि लोगों ने उनकी पार्टी को पहले चुनाव में बड़ा समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने यह तक कहा कि दिवंगत नेता एमजीआर को भी पहले चुनाव में इतना वोट शेयर नहीं मिला था। विजय ने साफ किया कि वह खुद की तुलना एमजीआर से नहीं कर रहे हैं और आगे कहा कि एमजीआर सिर्फ एमजीआर हैं। मैं आपका विजय हूं, जो एमजीआर, अन्ना और पेरियार के रास्ते पर चलकर काम करने आया है।

विजय ने कहा कि मुख्यमंत्री पद संभाले अभी कुछ ही हफ्ते हुए हैं, लेकिन जो लोग छह महीने तक चुप रहने की बात कर रहे थे, वे छह दिन भी शांत नहीं रह पाए। उन्होंने कहा कि जनता ने उन लोगों को नकार दिया जो वर्षों से बारी-बारी से लोगों को धोखा दे रहे थे। विजय ने कहा कि जनता ने उन्हें अपना भाई मानकर सत्ता दी है और वह पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।

रैली में विजय ने तिरुचिरापल्ली के लोगों को विशेष धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार उन्हें पेरंबूर का विधायक कहा जाता है, लेकिन तिरुचिरापल्ली के लोग भी उनके दिल के बेहद करीब हैं। उन्होंने तिरुचिरापल्ली ईस्ट विधानसभा क्षेत्र के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि आने वाले सभी चुनावों में उन्हें जनता का पूरा समर्थन मिलता रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: and I have come to work for the people — Vijay Thalapathy but their First Servant CM Vijay Thalapathy india news Tamil Nadu News Thanksgiving rally held in the Tiruchirappalli East Assembly constituency The people have made me not a Chief Minister तमिलनाडु न्यूज तिरुचिरापल्ली ईस्ट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित धन्यवाद रैली भारत न्यूज सीएम विजय थलापथी

More Stories

Tamilnadu

पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से 17 लोगों की मौत के साथ ही 6 लोग घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  विरुधुनगर (तमिलनाडु)। विरुधुनगर जिले के कट्टानारपट्टी इलाके में रविवार दोपहर एक निजी पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज करीब 10 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड […]

Read More
Tamilnadu

पुलिस हिरासत में पिता-पुत्र से बेरहमी के बाद मौत मामले में मदुरै कोर्ट ने नौ पुलिसकर्मियों को दिया मुत्युदंड  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    तमिलनाडु। मदुरै की जिला अदालत ने सोमवार को सातांकुलम में हिरासत में मौत के मामले में दोषी पाए गए नौ पुलिस कर्मियों को मृत्युदंड सुनाया।  अदालत ने कहा कि यह मामला ‘दुर्लभतम’ श्रेणी का है। इन पुलिसकर्मियों को जून 2020 में पी. जेयराज और उनके बेटे जे. […]

Read More
Tamilnadu

लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन में आग लगने से 9 लोगों की हुई मौत, 21 से ज्यादा लोग हुए घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता तमिलनाडु। यहां मदुरै रेलवे स्टेशन के पास एक भीषण हादसा हुआ है। रेलवे स्टेशन के पास खड़ी एक ट्रेन के डिब्बों में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही इस हादसे में 21 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है […]

Read More