प्रेम प्रसंग के विवाद में 18 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या   

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

नई टिहरी। प्रतापनगर क्षेत्र के देवल गांव निवासी 18 वर्षीय केतन (कीर्तन) लाल की कथित रूप से प्रेम प्रसंग के विवाद में लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका मित्र दिवाकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका जिला अस्पताल बौराड़ी में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार मृतक के पिता धनपाल लाल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि रविवार रात एक युवती के मोबाइल से केतन को फोन कर खोलगढ़ गांव बुलाया गया था। केतन अपने मित्र दिवाकर के साथ वहां पहुंचा,जहां पहले से मौजूद लोगों ने दोनों पर हमला कर दिया। आरोप है कि केतन को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा गया। घटना के बाद दोनों युवक रातभर घायल अवस्था में पड़े रहे। सोमवार सुबह परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने केतन को मृत घोषित कर दिया। दिवाकर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बौराड़ी रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 
एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर थाना लंबगांव में हत्या और एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक महेश लखेड़ा को सौंपी गई है।
 
घटना से क्षेत्र में आक्रोश है और ग्रामीण दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 18 वर्षीय युवक 18-year-old youth 18-year-old youth beaten to death with sticks and clubs following a dispute over a romantic affair; Uttarakhand News beaten to death with sticks and clubs crime news new tehri news romantic affair dispute उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज नई टिहरी न्यूज प्रेम प्रसंग विवाद लाठी-डंडों से पीटकर हत्या

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More