मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में आयोजित  मंत्रिपरिषद की बैठक में 28 प्रस्तावों को मिली अंतिम स्वीकृति

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार (आज) आयोजित उत्तराखंड मंत्रिपरिषद बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में कुल 32 विषयों पर चर्चा हुई, जिनमें से 28 प्रस्तावों को अंतिम स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 1.11 लाख करोड़ रुपये के बजट आकार को हरी झंडी दे दी गई।

सरकार ने आगामी बजट में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि की है। मंत्रिमंडल ने बजट में आवश्यक संशोधन करने के अधिकार भी मुख्यमंत्री को प्रदान किए हैं। यह बजट आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

प्रशासनिक और संरचनात्मक फैसले

कैबिनेट ने यूनाइटेड इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड (UIIDB) के ढांचे में 14 नए पद सृजित करने की मंजूरी दी। इसके साथ ही पदनाम संशोधन और मानदेय सुधार जैसे प्रशासनिक निर्णय भी लिए गए। राज्य के सभी 11 नगर निगमों में संविदा के आधार पर पर्यावरण अभियंता तैनात किए जाएंगे।

उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समूह ‘क’ और ‘ख’ कर्मचारियों के लिए सेवा नियमावली 2026 को भी स्वीकृति मिली। उपचारित जल के पुनः उपयोग के लिए नीति 2026 तथा विश्व बैंक पोषित ‘उत्तराखंड दक्ष जलापूर्ति कार्यक्रम’ को भी मंजूरी दी गई।

शिक्षा और न्यायिक क्षेत्र में पहल

उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना का दायरा बढ़ाकर 21 अशासकीय अनुदानित महाविद्यालयों को शामिल किया गया है। ‘स्वामी विवेकानंद उत्तराखंड पुस्तकालय योजना’ को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

न्यायिक ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए विकासनगर, काशीपुर और नैनीताल में तीन नए फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट स्थापित किए जाएंगे। नैनीताल हाईकोर्ट सहित जिला न्यायालयों के लिए कुल 14 कोर्ट मैनेजर पदों का सृजन किया गया है।

कृषि, पोषण और सामाजिक योजनाएं

सेब की अत्याधुनिक नर्सरी विकास योजना 2026 और मौन पालन नीति 2026 को मंजूरी दी गई। ‘बाल पालाश’ अभियान के तहत बच्चों के पोषण आहार में नए तत्व जोड़े जाएंगे, जबकि मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना में भी अतिरिक्त पौष्टिक खाद्य पदार्थ शामिल किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

विधायी और कर संबंधी निर्णय

उत्तराखंड माल एवं सेवाकर(संशोधन) विधेयक को पुनः विधानसभा में लाने की अनुमति दी गई। जीएसटी अपीलीय अधिकरण की राज्यपीठ देहरादून में यथावत रखते हुए हल्द्वानी में अतिरिक्त पीठ स्थापित करने का निर्णय लिया गया। समान नागरिक संहिता (संशोधन) विधेयक 2026 और उत्तराखंड जन विश्वास विधेयक 2026 को भी मंजूरी दी गई।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि सरकार का फोकस संतुलित विकास, प्रशासनिक मजबूती और सामाजिक सुरक्षा पर है। 1.11 लाख करोड़ का यह बजट राज्य की आर्थिक गति को नई दिशा देने के साथ शिक्षा, पर्यावरण, कृषि और न्यायिक ढांचे को मजबूती प्रदान करेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 28 proposals received final approval 28 proposals received final approval at the Council of Ministers meeting chaired by Chief Minister Dhami 28 प्रस्तावों को मिली अंतिम स्वीकृति Chief Minister Dhami chaired the Council of Ministers meeting dehradun news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज मंत्रिपरिषद की बैठक मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More