प्रॉपर्टी डीलर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ बरामद, पुलिस जांच शुरू

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। गुरुवार (आज) पूर्वाह्न नगर के एक प्रॉपर्टी डीलर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। मौके पर पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से सराईखेत निवासी आनंद सिंह नेगी (54 वर्ष) पुत्र जय सिंह नेगी बीते लंबे समय से रामनगर में प्रॉपर्टी डिलिंग का व्यवसाय करने के साथ अपने परिवार के साथ वसई देवीपुर गांव में निवासरत थे। गुरुवार सुबह करीब ग्यारह बजे उनका शव घर के निकट ही एक खेत के पास पड़ा दिखाई देने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

 

मामले में एसएसआई मौ युनुस ने बताया कि चिकित्सकों ने मृतक की मौत का कारण प्रथमदृष्टया करंट की चपेट में आना बताया है। सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही सामने आएगी। मामले में फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: body recovered police investigation started Property dealer's body recovered under suspicious circumstances ramnagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज प्रॉपर्टी डीलर का शव रामनगर न्यूज शव बरामद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More