आईएमए में तैराकी प्रशिक्षण के दौरान 33 वर्षीय कैडेट की डूबने से हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में तैराकी प्रशिक्षण के दौरान 33 वर्षीय कैडेट बालू एस की डूबने से मौत हो गई। वह केरल के त्रिवेंद्रम जिले के रहने वाले थे। आईएमए प्रबंधन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पता लगाया जाएगा कि हादसे के पीछे किसी की लापरवाही या अन्य कोई वजह तो जिम्मेदार नहीं है।

कैंट थानाध्यक्ष कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि आईएमए से जानकारी मिली है कि कैडेट को डूबता देखकर पूल से तुरंत बाहर निकाला गया था, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी। कैडेट बालू का चयन आर्मी कैडेट कॉलेज (एसीसी) के माध्यम से स्पेशल कमीशंड ऑफिसर के तौर पर हुआ था। चयन के बाद आईएमए में कड़ा सैन्य प्रशिक्षण दिया जा रहा था। आईएमए प्रबंधन ने घटना की तत्काल जानकारी स्थानीय पुलिस और कैडेट के परिवार को दी। मृतक का पंचनामा किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  
बता दें कि एसीसी के जरिए चयनित कैडेट तीन साल की ग्रेजुएशन डिग्री के साथ शुरुआती सैन्य प्रशिक्षण पूरा करते हैं,उसके बाद चौथे वर्ष में आईएमए के कड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम का हिस्सा बनते हैं और अपनी अंतिम ट्रेनिंग पूरी करके पास आउट होते हैं। आईएमए में इससे पहले भी सैन्यप्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स की मौत की घटनाएं हो चुकी हैं।इससे पहले अगस्त 2017 में दो कैडेट ने 10 किलोमीटर की दौड़ के दौरान दम तोड़ दिया था। साल 2019 में लांघा रोड के पास एक कैडेट रात के नेविगेशन प्रशिक्षण के दौरान गहरी खाई में गिरने की वजह से मृत पाए गए थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 33 वर्षीय कैडेट की डूबने से मौत 33-year-old cadet died due to drowning 33-year-old cadet died due to drowning during swimming training in IMA dehradun news IMA Dehradun swimming training uttarakhand news आईएमए देहरादून उत्तराखण्ड न्यूज तैराकी प्रशिक्षण देहरादून न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More