गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पीसीएस की तैयारी कर रही 25 वर्षीय छात्रा ने की खुदकुशी   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

प्रयागराज। यहां गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पीसीएस की तैयारी कर रही 25 वर्षीय एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली। रिया के शव को दो लड़के गर्ल्स हॉस्टल से बेली अस्पताल छोड़कर भाग गए।इन लड़कों में एक लड़का, लड़की का ब्वॉयफ्रेंड तो वहीं दूसरा लड़का उसका दोस्त बताया गया है।

घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि जहां लड़कों के आने – जाने पर रोक थी, वहां आधी रात में युवक गर्ल्स हॉस्टल के अंदर कैसे पहुंचे? इस पूरे मामले की जांच के लिए पुलिस रिया के लॉक मोबाइल फोन को खोलने का प्रयास कर रही है, ताकि घटनाक्रम की सही जानकारी मिल सके। घटना के बाद से हॉस्टल मालिक और रिया का कथित बॉयफ्रेंड दोनों ही गायब हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा -  प्रमोद तिवारी  

जानकारी के अनुसार मामला प्रयागराज के कैंट थाना क्षेत्र स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल का है। मृतका रिया पांडेय अंतमऊ मानिकपुर (प्रतापगढ़) निवासी सुशील कुमार पांडेय की बेटी थी। सूचना मिलते ही परिजन प्रयागराज पहुंच गए हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस शव परिजनों को सौंपेगी।

सूत्रों के अनुसार रिया पिछले चार वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। पहले वह प्रयागराज में किराये के मकान में रहती थी, लेकिन दो महीने पहले राजापुर स्थित हॉस्टल में शिफ्ट हुई थी। वह तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी और उसका एक भाई आदर्श पांडेय है। रात हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा ने रिया के भाई को फोन कर तुरंत प्रयागराज पहुंचने को कहा था।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

जिस युवक ने रिया को अस्पताल पहुंचाया, वह हॉस्टल से करीब 300 मीटर दूर एक निजी लाइब्रेरी संचालित करता है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों के बीच संबंध कैसे बने और रात में आखिर क्या हुआ? इस युवक की तलाश जारी है।

रिया के पिता सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि उनकी बेटी से रात करीब 9 बजे आखिरी बार बात हुई थी, उस दौरान उसने किसी भी तरह की परेशानी का जिक्र नहीं किया।उन्होंने बताया कि रात करीब 2बजे उन्हें सूचना मिली कि रिया को बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी उन्हें उनके बेटे ने दी, जो रायपुर (छत्तीसगढ़) में रहता है। पिता ने यह भी बताया कि जिस पीजी में रिया रहती थी, वहां लड़कों के प्रवेश पर रोक थी. कमरे में पंखे पर लटकने का कोई स्पष्ट निशान भी नहीं मिला।आरोप है कि रिया को अस्पताल लेजाने वाले युवक ने पुलिस को घटना की सूचना तक नहीं दी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 25-year-old student preparing for PCS exam in girls' hostel A 25-year-old student preparing for the PCS exam while living in a girls' hostel committed suicide committed suicide Prayagraj news suicide news uttar pradesh news उत्तर प्रदेश न्यूज खुदकुशी कर दी जान गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पीसीएस की तैयारी कर रही 25 वर्षीय छात्रा प्रयागराज न्यूज सुसाइड न्यूज

More Stories

उत्तर प्रदेश न्यूज

मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा –  प्रमोद तिवारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    लखनऊ। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा चुनाव आयोग के रहते कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद नहीं है।तिवारी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को सिर्फ पद […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

किशोरी को 7 दिन तक बंधक बना कलमा पड़ने के लिए मजबूर कर चिमटे से दागने के साथ ही दी यातनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  कानपुर। यहां रावतपुर की 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सात दिन तक बंधक बना धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। किशोरी ने आरोपी व उसके परिजन पर जबरन मांस खिलाने की कोशिश करने और चिमटे से दागने के आरोप लगाए। […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

222 करोड़ की जमीन दान कर स्वामी चिन्मयानंद ने शाहजहांपुर में शिक्षा के नाम लिखा इतिहास   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मुमुक्षु आश्रम के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने शिक्षा के विस्तार के लिए 222 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति (जमीन) राज्य के विश्वविद्यालय को दान की है। इस ऐतिहासिक और बड़े फैसले के साथ, मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अंतर्गत आने […]

Read More