पटेलनगर से फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध रूप से भारत में रह रही एक बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में अलग-अलग नामों से फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध रूप से भारत में रह रही एक बांग्लादेशी महिला को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान सुबेदा बेगम (40) के रूप में हुई है। वह कोविड काल के दौरान अवैध रूप से सीमा पार कर पश्चिम बंगाल पहुंची थी। वहां उसने एक भारतीय नागरिक से शादी की और करीब दो वर्ष पूर्व देहरादून आकर रहने लगी।

एसएसपी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर पटेलनगर क्षेत्र की लोक संस्कृति कॉलोनी में रह रही महिला को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह बांग्लादेश की नागरिक है और भारत में रहने के लिए उसने सुबेदा बीबी, मोनी और प्रिया रॉय नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कराए थे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

पुलिस ने उसके कब्जे से सुबेदा बीबी और मोनी के नाम के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, तीनों नामों से बने मतदाता पहचान पत्र, सुबेदा बीबी के नाम का आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत अन्य भारतीय दस्तावेज बरामद किए हैं। इसके अलावा सुबेदा बेगम के नाम का एक बांग्लादेशी पहचान पत्र भी मिला है।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

पुलिस के अनुसार महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, पासपोर्ट अधिनियम और विदेशी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।पूछताछ में महिला ने बताया कि वह करीब चार वर्ष पूर्व अवैध रूप से भारत आई थी और 2022 में पश्चिम बंगाल निवासी कौसर शाह से शादी की थी। बाद में वह पति के साथ देहरादून आ गई, जहां हरिद्वार जिले के रुड़की और देहरादून से अलग-अलग नामों पर फर्जी दस्तावेज बनवाए गए और देहरादून में अलग-अलग स्थानों पर किराए के मकान में रहकर घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रही थी,जबकि उसका पति वर्तमान में दुबई में कार्यरत है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

 

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि फर्जी दस्तावेज बनाने में महिला की मदद करने वालों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी देहरादून जिले में 19 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े जा चुके हैं।इनमें से नौ को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जबकि 10 अन्य को उनके देश निर्वासित किया जा चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A Bangladeshi woman illegally residing in India with forged documents has been arrested in Patel Nagar Bangladeshi woman arrested for illegally residing in India with forged documents crime news dehradun news Patel Nagar area uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एक बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार क्राइम न्यूज देहरादून न्यूज पटेलनगर क्षेत्र फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध रूप से भारत में रह रही

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More